किसान कृषि क्षेत्र में बदलाव ला सकतेे हैं। उन्हें आय बढ़ाने के लिए आधुनिक तकनीक से काम करना होगा। कृषि विश्वविद्यालय किसानों को जागरूक करें। यह बात उपराज्यपाल ने स्कॉस्ट जे की ओर से से कराई जा रही दो दिवसीय इनोवेटिव फार्मर्स कांफ्रेंस 2021 के शुभारंभ के अवसर पर कही। सम्मेलन में जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, दिल्ली, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश से 100 से अधिक किसानों ने भाग लिया। उपराज्यपाल ने कहा कि कृषि विश्वविद्यालय किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हर संभव सहायता करें। देश में आठ हजार से ज्यादा औषधीय और सुगंधित पौधों की किस्में उपलब्ध हैं, लेकिन इसमें दस फीसदी की ही खेती होती है। इनकी ज्यादा से ज्यादा खेती की जाए। उन्होंने कृषि प्रसंस्करण, डिजिटल कृषि, कृषि मशीनरी विषयों पर मंथन सत्र आयोजित करने को कहा। इसके अलावा डेयरी और मत्सय पालन को भी बढ़ावा देने पर जोर दिया। नई और बेहतर फसलों की किस्मों को भी विकसित करने के साथ जैविक खेती को बढ़ावा देने को कहा।
उपराज्यपाल सिन्हा ने किसानों को दिए खुशहाली के मंत्र, बोले- आधुनिक तकनीक से काम करना होगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस मौके पर प्रमुख सचिव नवीन कुमार चौधरी ने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य रखा गया है। इस पर काम तेज गति से चल रहा है। किसानों को जागरूक किया जा रहा है। यूनिवर्सिटी के वीसी डॉ. जेपी शर्मा ने अभी तक किसानों के लिए किए गए कार्यों पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सम्मेलनों के माध्यम से किसानों को जागरूक किया जा रहा है।
पद्मश्री अवॉर्ड पाने वाले किसानों को उपराज्यपाल ने सम्मानित किया। इनमें भरत भूषण त्यागी, कनवाल सिंह चौहान, सुल्तान सिंह, राम शरण वर्मा, चंद्रशेखर सिंह, मेजर मनमोहन सिंह, गुरप्रीत सिंह, किशन यादव, पूजा शर्मा, हरिमन शर्मा और योगेंद्र कौशिक शामिल हैं।
उपराज्यपाल ने कहा कि किसान मेहनत कर कृषि क्षेत्र को मजबूत करने के साथ ही अपनी आय में इजाफा भी कर रहे हैं। सब के लिए प्ररेणा भी बन रहे हैं। कृषि विश्वविद्यालय की ओर से भी किसानों का ज्ञान बढ़ाने के लिए प्रेरक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
इस मौके पर उपराज्यपाल ने सामुदायिक पार्क का नींव पत्थर भी रखा। इसका निर्माण विश्वविद्यालय परिसर में हो रहा है। इस दौरान किसानों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का भी दौरा किया। बाद में सक्सेस स्टोरी ऑफ इनोवेटिव फार्मर पुस्तक का विमोचन भी किया।