{"_id":"6ade73c509611c757908458b","slug":"sports-news-jammu-news-c-10-jmu1059-1047719-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बड़ौदा के खिलाफ जीत से खुलेगा \nजम्मू-कश्मीर के लिए नया रास्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बड़ौदा के खिलाफ जीत से खुलेगा जम्मू-कश्मीर के लिए नया रास्ता
विज्ञापन
रणजी ट्रॉफी में पहली जीत की तलाश, 26 अक्तूबर से वडोदरा में होगा मुकाबला
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। रणजी ट्रॉफी में अब तक जीत से दूर चल रही जम्मू-कश्मीर की टीम के पास बड़ौदा के खिलाफ पहली जीत दर्ज पाने का मौका है। दोनों टीमों के बीच मुकाबला 26 से 29 अक्तूबर को वडोदरा के रिलायंस क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच सुबह 9:30 बजे शुरू होगा।
जम्मू-कश्मीर ने शुरुआती मुकाबलों में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया है। ऐसे में बड़ौदा के खिलाफ टीम का लक्ष्य मजबूत शुरुआत के साथ मैच पर पकड़ बनाना होगा। टीम में बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का संतुलन रखा गया है।
टीम में शुभम खजूरिया, कमरान इकबाल, शुभम पुंडीर, यावर हसन, पारस डोगरा (कप्तान), अब्दुल समद, कवलप्रीत सिंह, रिधम शर्मा, साहिल लोटरा, आबिद मुश्ताक, वंशज शर्मा, सुनील कुमार, उमर नजीर, रोहित शर्मा और वसीम बशीर को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
-- -- -
मौका बड़ा, चुनौती भी कम नहीं
बड़ौदा के खिलाफ जम्मू-कश्मीर के लिए सबसे बड़ी चुनौती शुरुआती सत्र में विकेट बचाकर रन बनाना और गेंदबाजों को परिस्थितियों का फायदा दिलाना होगी। टीम अगर पहली पारी में बड़ा स्कोर खड़ा करने में सफल रहती है तो जीत की राह आसान हो सकती है। लगातार दो मुकाबलों के बाद अब टीम की नजर रणजी ट्रॉफी में पहली जीत पर है।