फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu-kashmir : bus-metadoor fare may increased by 19 percent

जम्मू-कश्मीर : जनता को राहत नहीं, बस-मेटाडोर का किराया 19 फीसदी तक बढ़ाने की तैयारी

Thu, 25 Feb 2021 11:27 AM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Thu, 25 Feb 2021 11:27 AM IST
विज्ञापन
jammu-kashmir : bus-metadoor fare may increased by 19 percent
जेकेएसआरटीसी की बसें - फोटो : अमर उजाला

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच जम्मू-कश्मीर में बस-मेटाडोर में सफर भी मंहगा होने जा रहा है। प्रदेश में बस, मेटाडोर समेत अन्य यात्री वाहनों के किराये और मालभाड़े में बढ़ोतरी करने की तैयारी हो गई है। बेमियादी हड़ताल की चेतावनी देने वाले ट्रांसपोर्टरों के साथ बुधवार को आला अधिकारियों की बैठक में 19 प्रतिशत तक किराया बढ़ोतरी पर सहमति बन गई है।

विज्ञापन


सरकार की ओर से बस किराया और मालभाड़े में बढ़ोतरी का आधिकारिक आदेश जल्द जारी हो सकता है। लॉकडाउन अवधि में पैसेंजर और टोकन टैक्स माफ करने की ट्रांसपोर्टरों की मांग पर सरकार ने एक माह में आदेश जारी करने का आश्वासन दिया है। इस आश्वासन के बाद ट्रांसपोर्टरों ने हड़ताल के एलान को वापस ले लिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-  जम्मू-कश्मीर: जल्द शुरू होगी राजोरी के आंगनवाड़ी केंद्रों में मीड डे मील सुविधा
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को नागरिक सचिवालय जम्मू में ऑल जेएंडके ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल की आयुक्त सचिव वित्त और आयुक्त सचिव परिवहन के साथ बैठक हुई। इसमें ट्रांसपोर्टरों ने 30 फीसदी किराया बढ़ोतरी की मांग रखी। लॉकडाउन अवधि के दौरान का यात्री और टोकन टैक्स माफ करने की मांग को भी प्रमुखता से उठाया।

अधिकारियों से लंबी चर्चा के बाद ट्रांसपोर्टरों को 19 फीसदी किराया बढ़ोतरी का आश्वासन मिल गया। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि किराया बढ़ोतरी का एसओ जारी करने के लिए सरकार ने दो से तीन दिन और यात्री व टोकन टैक्स संबंधी एसओ के लिए एक माह तक का समय दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed