कुपवाड़ा के ड्रगमुला इलाके में सेना के जवानों और आतंकियों के बीच शनिवार सुबह भीषण मुठभेड़ शुरू हुई। इस मुठभेड़ में सेना ने पांच आतंकियों को मार गिराया। इस ऑपरेशन को वर्ष 2016 के बड़े ऑपरेशनों में से एक माना जा रहा है, जिसमें आतंकियों को इतना बड़ा झटका लगा हो।
2 of 6
encounter
- फोटो : Amar Ujala
जानकारी के मुताबिक सुरक्षा एजेंसियों को ड्रगमुला इलाके में कुछ आतंकियों के छुपे होने की खबर मिली। खबर मिलते ही सेना की 47 राष्ट्रीय राइफल्स, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर के स्पेशल आपरेशन ग्रुप ने बड़े पैमाने पर सर्च अभियान शुरू किया।
3 of 6
encounter
- फोटो : Amar Ujala
इस दौरान सुरक्षा बल के जवानों ने चेतावनी के तौर पर संदिग्ध मकान के पास मोर्टार शेल दागे। जिसके बाद आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षा बलों ने भी इलाके में घेरा कड़ा कर दिया है ताकि कोई भी आतंकी फरार न हो सके।
4 of 6
encounter
- फोटो : Amar Ujala
एसएसपी कुपवाड़ा एजाज अहमद ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि सुबह लगभग आठ बजे शुरू हुई मुठभेड़ करीब दस घंटे तक चली। यह इलाका नियंत्रण रेखा के पास है। मारे गए आतंकियों के पास से पांच एके 47 राइफलें और बड़ी मात्रा में गोला-बारूद मिला।
पुलिस और सुरक्षा बलों को शुक्रवार को देर रात इलाके में आतंकियों की हलचल के इनपुट मिले थे। इसके तुरंत बाद चारों तरफ से उनकी घेराबंदी कर ली गई। सुबह सबसे पहले यह सुनिश्चित किया गया कि यदि मुठभेड़ होती है तो आम लोगों को किसी तरह का कोई नुकसान न पहुंचे।