फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मन मोह लेगी कश्मीर की ये खूबसूरती, इन तस्वीरों को देख गुलमर्ग जाने से खुद को रोक न पाएंगे

Fri, 26 Feb 2021 10:30 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 26 Feb 2021 10:30 AM IST
विज्ञापन
khelo india gulmarg srinagar kashmir
खेलो इंडिया विंटर गेम्स - फोटो : बासित जरगर

गुलमर्ग की वादियों में आज से देश के विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों का जनून और जज्बा देखने को मिलेगा। खेलो इंडिया विंटर गेम्स का दूसरा संस्करण का आगाज शुक्रवार को हुआ। ये खेल  2 मार्च तक होंगे। उद्घाटन समारोह के अवसर पर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के साथ ही राज्य खेल मंत्री किरेन रिजिजू भी मौजूद रहे। 

khelo india gulmarg srinagar kashmir
खेलो इंडिया विंटर गेम्स - फोटो : बासित जरगर

बता दें कि चार दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन युवा सेवा, खेल मंत्रालय और जेएंडके स्पोर्ट्स काउंसिल कर रहा है। इस प्रतियोगिता में देश के 27 राज्य व केंद्र शासित प्रदेशों से 1200 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में नौ विभिन्न प्रकार की खेल गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। चार दिवसीय खेल महोत्सव का ई-उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया।

khelo india gulmarg srinagar kashmir
खेलो इंडिया विंटर गेम्स - फोटो : बासित जरगर

इस खेल महोत्सव में स्नो बोर्डिंग, स्कीईंग, नार्डिक स्की, आइस्टोक, स्की माउंटेनियरिंग, आइस स्केटिंग, स्नो शू दौड़ सहित नौ खेलों में खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता के दौरान सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ स्थानीय कला और व्यंजनों के स्टॉल भी लगाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
khelo india gulmarg srinagar kashmir
खेलो इंडिया विंटर गेम्स - फोटो : बासित जरगर
कोविड के बीच होने वाले राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के सफल सुरक्षित आयोजन को लेकर प्रदेश सरकार ने व्यापक तैयारी कर ली है।

 
विज्ञापन
khelo india gulmarg srinagar kashmir
खेलो इंडिया विंटर गेम्स - फोटो : बासित जरगर
पर्यटकों के लिए खोला गया सोनमर्ग

उधर, विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सोनमर्ग को पर्यटकों के लिए औपचारिक तौर पर खोल दिया गया। पर्यटन विभाग की ओर से एक दिवसीय स्नो फेस्टिवल का आयोजन किया गया। इस दौरान पहुंचे पर्यटकों ने एडवेंचर कैम्पिंग, स्नो स्लेज प्रतियोगिता, स्कीइंग, रंगारंग कार्यक्रम, एटीवी राइड, घुड़सवारी आदि का लुत्फ उठाया। सोनमर्ग पिछले साल दिसंबर में बर्फबारी के बाद बंद कर दिया गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed