फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुनिया की सबसे महंगी फसल की कटाई शुरू, देखें केसर के नीले फूलों से कैसे खिलखिला रही है घाटी

Thu, 05 Nov 2020 08:44 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: प्राची प्रियम Updated Thu, 05 Nov 2020 08:44 AM IST
विज्ञापन
Kesar farming Saffron farmers in Kashmir starts picking up the flowers see images
कश्मीर में केसर की खेती - फोटो : अमर उजाला
कश्मीर में हजारों एकड़ भूमि केसर के नीले फूलों से खिलखिलाने लगी है। केसर दिवस यानी 27 अक्तूबर से ही केसर के फसल की कटाई शुरू हो चुकी है। अक्तूबर में जैसे ही केसर के फूल खिलते हैं, वैसे ही किसान परिवार टोकरियों के साथ खेतों में पहुंचने लगते हैं और फूलों को चुनते हैं।


 
Kesar farming Saffron farmers in Kashmir starts picking up the flowers see images
फूलों से केसर अलग करने में जुटे किसान परिवार - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय सैफ्रॉन मिशन से जुड़े कृषि वैज्ञानिक बताते हैं कि केसर दुनिया की सबसे महंगी फसल है। केसर 1.60 लाख से लेकर तीन लाख रुपये किलो के हिसाब से बिकता है। भारत में इसका उत्पादन सिर्फ कश्मीर में होता है।

 
Kesar farming Saffron farmers in Kashmir starts picking up the flowers see images
केसर के फसल की कटाई शुरू - फोटो : अमर उजाला
दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले का पांपोर शहर केसर के शहर के रूप में जाना जाता है। श्रीनगर से 20 किलोमीटर दूर जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर स्थित इस शहर में आजकल फूलों से केसर अलग करने का जाम जोरों पर चल रहा है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kesar farming Saffron farmers in Kashmir starts picking up the flowers see images
केसर के फूलों को चुनते किसान परिवार - फोटो : अमर उजाला
सितंबर माह में केसर के कंद (बल्ब) लगाए जाते हैं, जिसमें अक्तूबर के अंत तक फूल निकल आते हैं। बैगनी रंग के इन फूलों को चुनकर उसके वर्तिकाग्र (स्टिग्मा) को निकाल लेते हैं।

 
विज्ञापन
Kesar farming Saffron farmers in Kashmir starts picking up the flowers see images
फूलों से केसर अलग करते किसान परिवार - फोटो : अमर उजाला
यही केसर कहलाता है। पांपोर के अलावा किश्तवाड़ जिले में भी इसकी खेती की जाती है। कश्मीर में इस साल 3715 हेक्टेयर में केसर की खेती की गई है। इससे करीब पांच टन केसर के उत्पादन का अनुमान है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed