फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kathua Attack: ढाई घंटे तक बरसती रहीं गोलियां... चश्मदीद बोला- पहले समझा टायर फटा, लेकिन फिर हुई भारी गोलीबारी

Wed, 10 Jul 2024 08:17 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 10 Jul 2024 08:17 AM IST
विज्ञापन
Kathua Terrorist Attack Bullets kept raining for two and a half hours An eyewitness shopkeeper told his story
Kathua Terrorist Attack - फोटो : अमर उजाला
कठुआ के बिलावर के बदनोता इलाके में सोमवार दोपहर आतंकी लगभग ढाई घंटे तक सेना के वाहनों पर गोलीबारी करते रहे। लगभग तीन बजकर 20 मिनट पर आतंकियों ने सेना के काफिले को निशाना बनाया। इससे पहले तीन बजे के आसपास एक यात्री बस इसी रूट से गुजरी थी। इसके 15 मिनट बाद सेना के दो वाहन गुजरे और एक धमाका हुआ।
Kathua Terrorist Attack Bullets kept raining for two and a half hours An eyewitness shopkeeper told his story
Kathua Terrorist Attack - फोटो : अमर उजाला
पहले तो लगा कि वाहन का टायर फटा है, लेकिन इसके बाद ताबड़तोड़ गोलियों की आवास सुनी तो दुकान के भीतर ही दुबक गए। ये बातें आतंकी हमले से मात्र कुछ दूरी पर स्थित एक दुकान के मालिक ने बताईं।

Kathua Terrorist Attack Bullets kept raining for two and a half hours An eyewitness shopkeeper told his story
Kathua Terrorist Attack - फोटो : पीटीआई
दुकानदार पूर्णचंद शर्मा ने बताया कि सोमवार दोपहर को वह दुकान पर ही थे। तीन बजे के लगभग यात्री बस सामने से गुजरी। इसके 15 मिनट बाद सेना के दो वाहन निकले। तुरंत बाद अचानक धमाके की आवाज सुनाई दी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kathua Terrorist Attack Bullets kept raining for two and a half hours An eyewitness shopkeeper told his story
Kathua Terrorist Attack - फोटो : पीटीआई
इसके बाद गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका गूंज उठा। दोनों ओर से गोलाबारी का सिलसिला लगभग शाम पांच बजे तक चलता रहा। इसके बाद छह बजे तक एक ही ओर से गोलियों की आवाज सुनाई देती रही। 

विज्ञापन
Kathua Terrorist Attack Bullets kept raining for two and a half hours An eyewitness shopkeeper told his story
Kathua Terrorist Attack - फोटो : पीटीआई
उन्होंने बताया कि गोलीबारी की आवाज सुनकर वह भी दुकान के भीतर ही कांप रहे थे। पूर्ण चंद ने बताया कि गोलीबारी थमी तो उन्होंने और दुकान पर मौजूद कुछ अन्य लोगों ने सेना की मदद की। घायलों और मृतकों को गाड़ी से निकाला। उन्हें अस्पताल शिफ्ट करवाया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed