फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बच्ची की इतनी बेरहमी से मां ने की पिटाई, कांप जाए रूह, वीडियो वायरल, यह हुई कार्रवाई

Sun, 17 Nov 2019 12:01 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Sun, 17 Nov 2019 12:01 AM IST
kathua minor girl beaten by her mother, father shooted video, video viral of beating child by women
कठुआ बच्ची की पिटाई मामला - फोटो : सोशल मीडिया
इंटरनेट प्रतिबंध के बावजूद सोशल मीडिया कठुआ जिले में घरेलू हिंसा की शिकार एक बच्ची की आवाज बना है। कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक महिला द्वारा अपनी बच्ची की बेरहमी से पिटाई करते वीडियो वायरल हुआ था, जिसकी जमकर आलोचना भी हुई थी। 

kathua minor girl beaten by her mother, father shooted video, video viral of beating child by women
कठुआ बच्ची की पिटाई मामला - फोटो : सोशल मीडिया
इस संबंध में चाइल्ड वेलफेयर कमेटी ने सिटी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने त्वरित संज्ञान लेते हुए आरोपी महिला की शिनाख्त कर उसे हिरासत में ले लिया है। वहीं, मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

kathua minor girl beaten by her mother, father shooted video, video viral of beating child by women
कठुआ बच्ची की पिटाई मामला - फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो कुछ सप्ताह पहले का है, जो कुछ दिन पहले ही वायरल हुआ था। इसे आरोपी महिला के पति ने बनाया था, जिसमें उसके सामने ही पत्नी ने बेटी की बेरहमी से पिटाई की थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार दंपती में अनबन चल रही थी, जिसकी शिकायत महिला पुलिस थाने में भी की गई थी। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी महिला ने आपसी झगड़े में बेटी की पिटाई की थी। 

विज्ञापन
kathua minor girl beaten by her mother, father shooted video, video viral of beating child by women
कठुआ बच्ची की पिटाई मामला - फोटो : सोशल मीडिया
उधर, चाइल्ड वेल्फेयर कमेटी ने बताया कि शनिवार सुबह मामला संज्ञान में आया था। सोशल मीडिया पर महिला बेटी की निर्मम पिटाई करते हुए पाई गई है। ऐसे में बच्चों के प्रति अत्याचार की सेक्शन 75 के तहत मामला दर्ज करने के निर्देश दिए गए थे। बच्चों को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के सामने चौबीस घंटे के भीतर पेश करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं। 

kathua minor girl beaten by her mother, father shooted video, video viral of beating child by women
कठुआ बच्ची की पिटाई मामला - फोटो : सोशल मीडिया

"शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी महिला कठुआ शहर से एक कस्बे की रहने वाली है और उसे हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने आरोपी महिला और उसके पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पति ने वीडियो बनाया, जबकि उसे बेटी पर हो रहे इस अत्याचार को रोकना चाहिए था या इसकी शिकायत की करनी चाहिए थी।"-संजीब चिब, सिटी थाना प्रभारी, कठुआ

अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed