फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

19 राज्यों की मदद से केंद्र बदलेगा जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की तकदीर, यह है आठ सूत्रीय प्रस्ताव

Sat, 16 Nov 2019 07:36 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Sat, 16 Nov 2019 07:36 PM IST
विज्ञापन
nineteen states of India will help in development of jammu kashmir and ladakh
जम्मू-कश्मीर - फोटो : अमर उजाला
नए जम्मू-कश्मीर और केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख की तकदीर बदलने का खाका तैयार हो गया है। पारदर्शी, जन अनुकूल और घर द्वार तक पहुंचने वाली शासन व्यवस्था देने के लिए केंद्र सरकार 19 राज्यों के विकास मॉडल और तकनीक की मदद लेगा।
nineteen states of India will help in development of jammu kashmir and ladakh
जम्मू के कन्वेंशन सेंटर में सुशासन विषय पर आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन में आठ सूत्रीय संकल्प को अपनाया गया। इसमें सबसे महत्वपूर्ण सम्मेलन में शामिल हुए 19 राज्यों से ई-गवर्नेंस सहित जन अनुकूल शासन व्यवस्था देने में मदद लेने पर सहमति बनी है।
nineteen states of India will help in development of jammu kashmir and ladakh
शनिवार को दो दिवसीय सम्मेलन का समापन हो गया। जम्मू कन्वेंशन सेंटर में केंद्र सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) और डीएआरपीजी विभागों समेत सम्मेलन के प्रतिभागी राज्यों व यूटी ने संकल्प प्रस्ताव को अपनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
nineteen states of India will help in development of jammu kashmir and ladakh
इस दौरान उपराज्यपाल के सलाहकार केवल कृष्ण शर्मा, योजना विभाग के प्रधान सचिव रोहित कंसल, डीएआरपीजी के अतिरिक्त सचिव वी श्रीनिवास, सामान्य प्रशासनिक विभाग के सचिव फारूक अहमद लोन और डीओपीटी की संयुक्त सचिव जया दुबे की मौजूदगी में सुशासन संकल्प जम्मू घोषणा प्रस्ताव को सर्वसम्मति से अपना लिया गया। 
विज्ञापन
nineteen states of India will help in development of jammu kashmir and ladakh
यह हैं आठ सूत्रीय प्रस्ताव
  1. केंद्र सरकार और प्रतिभागी राज्य व केंद्र शासित प्रदेशों की सरकारें जम्मू कश्मीर और लद्दाख में डिजिटल तकनीक क्षेत्र में मदद करेंगी। शासन व्यवस्था से जुड़े मॉडल व कल्याणकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन में हाथ बटाएंगी।
  2. जम्मू कश्मीर और लद्दाख में जन केंद्रित प्रशासनिक व्यवस्था स्थापित की जाएगी।
  3. सफल परिष्कृत और समेकित नीतियों को अपनाना
  4. समस्या निवारण तंत्र को मजबूत किया जाएगा
  5. ई-आफिस को बढ़ावा दिया जाएगा
  6. प्रशासन के क्षमता निर्माण पर जोर रहेगा
  7. डिजीटल तकनीकों को हर क्षेत्र में बढ़ावा मिलेगा
  8. जम्मू कश्मीर और लद्दाख में स्वच्छ, पारदर्शी और जवाबदेह प्रशासन दिया जाएगा
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed