जम्मू-कश्मीर के कठुआ शहर में रविवार को तबाही के मंजर के साथ सुबह हुई। बादल फटने से वार्ड-8 में दर्जनों घरों में बारिश का पानी भर गया। शहर के मध्य बहने वाली कठुआ खड्ड के उफान ने वार्ड-7 में जमकर तबाही मचाई।
एक घर में शादी समारोह की सारी व्यवस्था बर्बाद हो गई। वहीं इसी वार्ड में बनी दर्जनों झुग्गियों में रहने वाले लोगों को सब कुछ नष्ट हो गया। बारिश के तेज बहाव से गलियां और सड़कें खंडहर हो गईं।
2 of 17
कठुआ में बादल फटने से आई तबाही, बाढ़ की चपेट में आने से कई बच्चों की मौत
- फोटो : पीटीआई
कई कारों को भारी नुकसान
तेज बहाव से कई घरों की चहारदीवारी टूट गई। कई वाहन पानी के तेज बहाव में बह गए। आईटीआई रोड पर पार्क हुई आधा दर्जन कारें पानी के तेज बहाव से काफी दूर तक बह गई। जिसमें कई कारों को भारी नुकसान भी हुआ है। करीब पांच फीट हुए जलभराव से कई वाहन उसमें डूबे रहे।
3 of 17
कठुआ में बादल फटने से आई तबाही, रेस्क्यू कर ले जाता जवान
- फोटो : पीटीआई
लोगों के घरों में घुस गई कीचड़
वहीं कई दोपहिया वाहन तेज बहाव से नदारद हो गए। जिन्हें उनके मालिक सुबह से तलाश करते रहे। पानी के तेज बहाव के साथ आया कीचड़ लोगों के घरों में घुस गया। इससे लोगों के घरों में रखा बिजली का सामान, बेड बिस्तर यहां तक की रसोई में रखा राशन भी इसकी भेंट चढ़ गया।
4 of 17
कठुआ में बादल फटने से आई तबाही
- फोटो : पीटीआई
जिसके कारण दिनभर लोग घरों की सफाई और बचा हुआ सामान तलाशते रहे। लोगों का कहना है कि रविवार की सुबह उनके लिए सिर्फ बर्बादी लेकर आई है। इसकी उन्होंने कभी उम्मीद नहीं की थी।
5 of 17
कठुआ में बादल फटने से आई तबाही
- फोटो : पीटीआई
अचानक आए पानी से निचले क्षेत्र में कई मवेशी भी बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। सुबह से ही अपने मवेशियों की तलाश कर रहे किसानों ने बताया कि बाढ़ से उनके कई मवेशी बुरी तरह से घायल हैं, जबकि उन मवेशियों के कई बच्चे भी उन्हें नहीं मिले है। जिनकी तलाश की जा रही है।