फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kashmiri TV Actress Murder: शूटिंग के नाम पर बाहर बुलाकर मारीं अमरीन को गोलियां, कलाकार को लेकर पड़ोसियों का बड़ा खुलासा

Fri, 27 May 2022 09:41 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 27 May 2022 09:41 AM IST
विज्ञापन
Kashmiri TV Actress Murder Amreen was shot after calling out in the name of shooting
Kashmiri TV Actress Murder - फोटो : अमर उजाला
कश्मीरी टीवी कलाकार अमरीन भट को आतंकियों ने शूटिंग के नाम पर घर से बाहर बुलाकर गोलियां मारीं। अमरीन भट सोशल मीडिया पर सक्रिय थी। प्रतिबंध से पहले टिकटॉक पर उसके वीडियो काफी मशहूर थे। आतंकी तंजीमों को यह बात हमेशा चुभती थी। सूत्रों के अनुसार, अमरीन बतौर एक कलाकार सेना के साथ भी कार्यक्रमों में भाग लेती थी। इसी के चलते संभवत: आतंकियों ने उसे निशाना बनाया।  बडगाम जिले के चाडूरा इलाके के हुशरू गांव में वीरवार को भी मातम छाया रहा। अमरीन के घर लोगों का तांता लगा हुआ था। परिवार वाले रोते बिलखते सिर्फ एक ही बात पूछ रहे हैं कि आखिर उनकी बेटी का क्या कसूर था। उसे क्यों मारा गया। उन्हें इस बात का भी मलाल था कि उनकी बेटी की हत्या के बाद कोई भी पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी उनके घर हालचाल जानने तक नहीं पहुंचा। पिता खजर मोहम्मद भट ने कहा कि करीब 8 बजे का समय था।
Kashmiri TV Actress Murder Amreen was shot after calling out in the name of shooting
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
दो लोग उनके घर के अहाते में आए और कहा कि अमरीन को बुलाइये, उसे शूटिंग के लिए जाना है। एक शख्स अंदर दाखिल हुआ और उसे बाहर लेकर आया।
Kashmiri TV Actress Murder Amreen was shot after calling out in the name of shooting
अमरीन की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
भट ने कहा कि अमरीन ने जैसे ही कहा कि मैं अनजान लोगों के साथ शूट पर कैसे जा सकती हूं तो एक ने पिस्तौल निकाली और उस पर गोलियां बरसा दीं। इस दौरान उसके भतीजे पर भी गोली चलाई गईं। दोनों घायल हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kashmiri TV Actress Murder Amreen was shot after calling out in the name of shooting
Kashmiri TV Actress murder - फोटो : अमर उजाला
भट के अनुसार अमरीन को पहले चाडूरा फिर वहां से श्रीनगर के अस्पताल रेफर किया गया लेकिन उसने दम तोड़ दिया। आपको बता दें कि मध्य कश्मरी के बडगाम जिले के चाडूरा में बुधवार देर रात आतंकवादियों ने एक कश्मीरी टीवी महिला कलाकार अमरीन भट की घर के बाहर गोलीमार कर हत्या कर दी।
विज्ञापन
Kashmiri TV Actress Murder Amreen was shot after calling out in the name of shooting
Kashmiri TV Actress murder - फोटो : अमर उजाला
गोलीबारी में उसका भतीजा भी घायल हो गया। भतीजे को सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर है। एक अधिकारी ने बताया कि रात लगभग आठ बजे अमरीन भट (29) चाडूरा इलाके में अपने घर के बाहर भतीजे फुरहान जुबैर के साथ आई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed