घाटी में कड़ाके की ठंड ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में रात के तापमान के लगातार लुढ़कने से ठहरे हुए जल स्थलों पर बर्फ की परत जमने लगी है।
2 of 7
Dal Lake
- फोटो : File Photo
रियासत की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में - 4.5 डिग्री सेल्सियस पारे के साथ सीजन की सबसे सर्द रात बीती। रात के तापमान में लगातार गिरावट से डल झील जमने लगी है।
इस बीच, न्यूनतम -11.9 डिग्री सेल्सियस पारे के साथ लेह सबसे सर्द रहा। कारगिल भी -9.2 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ ठिठुर रहा है।
4 of 7
leh laddakh tour
- फोटो : File Photo
मौसम विभाग के अनुसार रविवार को राज्य के तीनों खित्तों में मौसम का मिजाज बदल सकता है। घाटी के पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी के साथ मैदानी इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।
5 of 7
Dal Lake
- फोटो : File Photo
पिछले कई सप्ताह से लगातार सूखी सर्दी पड़ रही है। इसके चलते घाटी के अधिकतर इलाकों में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 5 से 9 डिग्री ऊपर चल रहा है।