फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डीएसपी दविंदर के जैश और हिज्ब आतंकियों से कनेक्शन पर कश्मीर में कई ठिकानों पर छापेमारी,मिले अहम सबूत

Sat, 18 Jan 2020 12:23 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Sat, 18 Jan 2020 12:23 AM IST
विज्ञापन
Kashmir DSP Davinder Singh caught with terrorists, jaish and hizbul connection with dsp davinder
आतंकियों संग पकड़ा गया डीएसपी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
हिजबुल कमांडर नवीद बाबू के साथ गिरफ्तार डीएसपी दविंदर सिंह के मामले में शुक्रवार को भी सुरक्षा एजेंसियों की जांच जारी रही। दविंदर सिंह की जैश-ए-मोहम्मद समेत अन्य आतंकी संगठनों के आतंकियों से सांठगांठ की भी जांच की जा रही है। 

Kashmir DSP Davinder Singh caught with terrorists, jaish and hizbul connection with dsp davinder
आतंकियों संग पकड़ा गया डीएसपी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
इसी सिलसिले में दक्षिणी कश्मीर में आतंकियों की ओर से बताए गए कई ठिकानों पर छापामारी की गई। इस बीच एनआईए की टीम दिल्ली से शुक्रवार को भी नहीं पहुंची। गृह मंत्रालय ने एनआईए को जांच अपने हाथों में लेने का आदेश दिया है। 

Kashmir DSP Davinder Singh caught with terrorists, jaish and hizbul connection with dsp davinder
आतंकियों संग पकड़ा गया डीएसपी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
उधर, आतंकियों के साथ पकड़े गए डीएसपी के मामले में आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि आतंकवादी दविंदर को चुप कराने के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को इसकी जांच सौंपी गई है। उन्होंने दविंदर मामले को एनआईए को सौंपे जाने को लेकर सवाल किया कि आखिर कौन इस आतंकवादी को चुप कराना चाहता है?

विज्ञापन
विज्ञापन
Kashmir DSP Davinder Singh caught with terrorists, jaish and hizbul connection with dsp davinder
आतंकियों संग पकड़ा गया डीएसपी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
सूत्रों ने बताया कि संसद हमले के दोषी अफजल गुरु के पत्र का जिक्र सामने आने के बाद दविंदर सिंह से जैश आतंकियों के साथ संबंध होने के बारे में भी पूछताछ की गई। हालांकि, अभी यह सामने नहीं आया है कि उसने क्या-कुछ बताया। वहीं नई दिल्ली में राहुल ने ट्वीट किया, ‘एनआईए के प्रमुख एक दूसरे मोदी (योगेश चंद्र मोदी) हैं। उन्होंने गुजरात दंगों और हरेन पांड्या की हत्या की जांच की। उनकी निगरानी में जांच कराना, मामले को ठंडे बस्ते में डालने के अलावा कुछ नहीं है।’ 

विज्ञापन
Kashmir DSP Davinder Singh caught with terrorists, jaish and hizbul connection with dsp davinder
आतंकियों संग पकड़ा गया डीएसपी - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक्स
इससे पहले गुरुवार को राहुल ने सवाल किया था कि दविंदर के मामले पर प्रधानमंत्री-गृह मंत्री और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार खामोश क्यों हैं? पुलवामा हमले में दविंदर की क्या भूमिका थी? उसने और कितने आतंकवादियों की मदद की? उसे कौन और क्यों संरक्षण दे रहा था?
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed