जेईई मेन्स की परीक्षा आज से शुरू हो गई है, जोकि छह सितंबर तक चलेगी। इसके लिए जम्मू-कश्मीर में चार परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जो बारामुला, श्रीनगर, सांबा और जम्मू जिलों में हैं। कश्मीर संभाग के श्रीनगर में परीक्षा देने पहुंचे छात्रों में काफी उत्साह दिखा। हालांकि दूर-दराज इलाकों से आने वाले विद्यार्थियों को यात्री वाहन कम चलने की वजह से परेशानी भी झेलनी पड़ी।
JEE Exam 2020: बेहतर कल के लिए कोरोना काल में कुछ ऐसे जेईई की परीक्षा देने पहुंचे छात्र, देखिए तस्वीरें
इसके बाद परीक्षा की तारीख एक सितंबर से छह सितंबर कर दी गई। इसके बाद भी परीक्षा करवाने को लेकर विरोध किए जा रहे थे, लेकिन बड़ी संख्या में अभिभावक और छात्र परीक्षा करवाए जाने के पक्ष में भी थे। परीक्षा के दौरान छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को लेकर एनटीए ने स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर भी जारी किया है।
इसके तहत बताया गया कि किस तरह से परीक्षा केंद्रों पर छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। गाइडलाइन के मुताबिक हर छात्र की परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले थर्मल स्कैनिंग की जाएगी, जिन छात्रों का तापमान ज्यादा पाया जाएगा या बुखार की संभावना लगेगी, उन्हें अलग कमरे में बैठाया जाएगा।
इसके अलावा छात्रों को मास्क लगा कर परीक्षा केंद्र में पहुंचना अनिवार्य होगा और हाथ में ग्लब्स पहनना भी अनिवार्य होगा। पानी की बोतल खुद ही लानी होगी, ताकि किसी भी तरह से संक्रमण के खतरे को कम किया जा सके। ग्लब्स निकालने पर उसे उचित स्थान पर ही फेंकना होगा।
यह भी पढ़ेंः ‘तब तक पीछा करो, जब तक फरार आतंकी घेरे न जाएं’, इस रणनीति से होगा दहशतगर्दों का खात्मा
यह भी पढ़ेंः पाकिस्तान की एक और साजिश का पर्दाफाश, उड़ी सेक्टर में बरामद हुआ हथियारों का जखीरा, देखें तस्वीरें