फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पाकिस्तान की एक और साजिश का पर्दाफाश, उड़ी सेक्टर में बरामद हुआ हथियारों का जखीरा, देखें तस्वीरें

Tue, 01 Sep 2020 12:59 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 01 Sep 2020 12:59 PM IST
विज्ञापन
arms and ammunation recorved in Uri Sector of Baramulla District
सर्च ऑपरेशन के दौरान बरामद हुए हथियार - फोटो : साकिब नबी

पाकिस्तान में बैठे आतंकियों के आका घाटी को दहलाने की लगातार साजिशें रच रहे हैं। एक ऐसी ही साजिश का पर्दाफाश प्रदेश के बारामुला जिले में हुआ है। जिले के रामपुर सेक्टर में रविवार को सीमा पर संदिग्ध हलचल देखी गई थी। इस दौरान संदिग्धों ने घुसपैठ की नापाक हरकत की। इसके बाद सर्विलांस ग्रिड को सक्रिय किया गया। जिसने चौकसी जारी रखी और अगले दिन सुबह करीब पांच बजे इलाके की तलाशी शुरू की। सात घंटे के तलाशी अभियान के बाद, रामपुर सेक्टर में दो ठिकानों से हथियार और गोला-बारूद की बड़ी खेप बरामद की गई।

arms and ammunation recorved in Uri Sector of Baramulla District
सर्च ऑपरेशन के दौरान बरामद हुए हथियार - फोटो : साकिब नबी

सेना की 19वीं डिवीजन के जीओसी वीरेंद्र वत्स ने बताया कि सीमा पार से संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिली थी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाला और हथियारों का जखीरा बरामद करने में सफलता पाई है। बरामद हथियारों में पांच एके-47, छह पिस्टल, दो यूजीबीएल ग्रेनेड, 21 हैंड ग्रेनेड, पिस्टल के छह कारतूस, एके-47 के 1254 कारतूस और एक रेडियो सेट बरामद हुआ।

arms and ammunation recorved in Uri Sector of Baramulla District
सर्च ऑपरेशन के दौरान बरामद हुए हथियार - फोटो : साकिब नबी

इससे पहले सोमवार को जम्मू संभाग के रियासी जिले में आतंकवाद को फिर जिंदा करने की कोशिश को नाकाम करते हुए पुलिस और सेना ने लश्कर-ए-तैयबा का मॉड्यूल ध्वस्त कर तीन मददगार गिरफ्तार किए थे। माहौर ,कलवा और सिलधार के रहने वाले तीन आरोपियों में सरकारी स्कूल का एक शिक्षक भी शामिल है। पुलिस के अनुसार, गुलाम हुसैता निवासी कलवा मलास (मिडिल स्कूल शिक्षक), अब्दुल अजीज निवासी सिलधार और अशफाक अहमद निवासी मलान माहौर ने पूछताछ में लश्कर के साथ संबंधों को कबूल कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
arms and ammunation recorved in Uri Sector of Baramulla District
सर्च ऑपरेशन के दौरान बरामद हुए हथियार - फोटो : साकिब नबी
यह सभी पीओके में जिस हैंडलर मोहम्मद कासिम के संपर्क में थे, वो भी रियासी के माहौर का ही मूल निवासी है। जांच के दौरान बैंक खातों से बेनामी लेनदेन और मारे गए आतंकियों के परिवाराें को आईएसआई की फंडिंग के भी सुबूत मिले हैं।
विज्ञापन
arms and ammunation recorved in Uri Sector of Baramulla District
सर्च ऑपरेशन के दौरान बरामद हुए हथियार - फोटो : साकिब नबी

लश्कर ने 18 साल से पीओके में रह रहे माहौर निवासी मोहम्मद कासिम को रियासी में आतंकी नेटवर्क खड़ा करने का जिम्मा सौंपा। उक्त आरोपी लगातार इनके संपर्क में रहे जोकि राजोरी, माहौर, निक्की गली से होकर कश्मीर घाटी से जुड़ने वाली कुलगाम बेल्ट को आतंकी गतिविधियाें के लिए फिर से सक्रिय करने की साजिश पर काम कर रहे थे।

यह भी पढ़ेंः ‘तब तक पीछा करो, जब तक फरार आतंकी घेरे न जाएं’, इस रणनीति से होगा दहशतगर्दों का खात्मा


 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed