शहर के बाजार-दुकान बंद होने के साथ ही साथ कई इलाकों में एटीएम बूथ भी बंद हो जाते हैं। में एसे दि किसी को रात में पैसों की जरूरत आ पड़े तो उसे पैसे निकालने के लिए शहर के चक्कर काटने पड़ सकते हैं। रात के रिपोर्टर ने शहर के कुछ इलाकों में एटीएम बूथ का हाल देखा तो उनमें से कई बंद थे। पुरानी मंडी चौक, जैन बाजार, केएलसहगल चौक लिंक रोड समेत शहर के कई प्रमुख इलाकों में रात में 11 बजे एटीएम बूथ का शटर गिरा मिला।
Jammu News: रात में एटीएम बंद, पैसे निकालने के लिए शहर के काटने पड़ते चक्कर, सुरक्षा और सुविधा पर उठे सवाल
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Mon, 30 Dec 2024 12:46 PM IST
सार
जम्मू शहर में रात के समय एटीएम बूथ बंद हो जाते हैं, जिससे लोगों को पैसों की जरूरत पड़ने पर शहर के चक्कर काटने पड़ते हैं। जैसे पुरानी मंडी चौक, जैन बाजार और केएल सहगल चौक में एटीएम बूथ रात में 11 बजे बंद मिलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन