फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: आतंकी हमलों के बावजूद जम्मू में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल, रात 10 बजे बाद पुलिस नाकों की हालत बदहाल

Mon, 23 Dec 2024 03:37 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Mon, 23 Dec 2024 03:37 PM IST
सार

कहीं नाकों पर पुलिसकर्मी नहीं, कहीं रोशनी के अभाव में जान जोखिम में डालकर टाॅर्च लेकर वाहन जांचते नजर आए पुलिसकर्मी। 

विज्ञापन
J&K News: Questions on security arrangements in Jammu despite terrorist attacks, condition of police checkpoin
रात के समय जम्मू - फोटो : निखिल मेहता

मंदिरों का शहर जम्मू कहने को अति संवेदनशील। कई आतंकी हमलों का दंश झेल चुका है। बावजूद इसके शहर की सुरक्षा राम भरोसे है। कहीं 10 बजे ही नाकों से पुलिस गायब तो कहीं जान जोखिम में डालकर टाॅर्च की रोशनी से वाहनों की तलाशी लेते पुलिसकर्मी दिखाई दिए। महत्वपूर्ण चौक चौराहों पर ऐसी लापरवाही भारी पड़ सकती है।



यूं कहें कि कई बार भारी पड़ चुकी है। शहर का बस स्टैंड जम्मू, रघुनाथ मंदिर, विवेकानंद चौक, सिद्दड़ा पुल नाका इसका गवाह है। यहां पूर्व में आतंकी वारदातें हो चुकी हैं। रविवार रात अमर उजाला की टीम ने रात 10 बजे से लेकर 11 बजे के बीच कुछ प्रमुख नाकों का हाल देखा। कई महत्वपूर्ण जगहों पर पुलिसकर्मी दिखे ही नहीं।

J&K News: Questions on security arrangements in Jammu despite terrorist attacks, condition of police checkpoin
जम्मू विवेकानंद चौक - फोटो : निखिल मेहता

एक पुलिस पोस्ट तो ऐसी मिली, जिसके बाहर बने बूथ में ही कर्मी नहीं था। इन दिनों सरकार भी जम्मू में है। पुलिस और प्रशासन के तमाम बड़े अधिकारी शहर में हैं। क्रिसमस और नव वर्ष आने वाला है। इसे लेकर अलर्ट भी जारी है कि आतंकी किसी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते हैं। बावजूद इसके शहर की सुरक्षा को लेकर पुलिस गंभीर नजर नहीं दिखती। 

विवेकानंद चौक
रात 10:01 बजेकोई भी पुलिसकर्मी नाके पर नहीं दिखा। बिना किसी रोक-टोक वाहन गुजरते रहे। इसी चौक पर वर्ष 2014, 2015 में सीआरपीएफ को निशाना बनाकर ग्रेनेड फेंका जा चुका है। इस नाके को क्रॉस कर सीएम आवास और रघुनाथ मंदिर जैसे महत्ववूर्ण स्थान आते हैं।

J&K News: Questions on security arrangements in Jammu despite terrorist attacks, condition of police checkpoin
जम्मू सिटी चौक रात 10:06 बजे - फोटो : निखिल मेहता
सिटी चौक रात 10:06 बजे
चौक पूरी तरह से खाली। बैरिकेड लगे हैं, लेकिन पुलिसकर्मी कोई नहीं। इस चौक से ऐतिहासिक मंदिर मात्र 300 मीटर दूर है। वर्ष 2002 में रघुनाथ मंदिर पर आतंकी हमला हो चुका है। इसी चौक पर मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं के आगमन के लिए भव्य प्रवेश द्वार बनाया गया है। नाके पर एक भी पुलिसकर्मी नहीं मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन
J&K News: Questions on security arrangements in Jammu despite terrorist attacks, condition of police checkpoin
जम्मू पुरानी मंडी - फोटो : निखिल मेहता
पुरानी मंडी
रात 10: 09 बजेये चौक शहर का महत्वपूर्ण क्षेत्र है। दिनभर भीड़ रहती है। शहर के सबसे प्रतिष्ठित मंदिरों में शुमार यहां शिव मंदिर है। बीच चौक पुलिस का बूथ है। यहां साफ अक्षरों में लिखा है कि जम्मू-कश्मीर पुलिस आपकी सेवा में तत्पर है, लेकिन बूथ में कोई कर्मी नहीं। चौक पूरी तरह से खाली।
विज्ञापन
J&K News: Questions on security arrangements in Jammu despite terrorist attacks, condition of police checkpoin
जम्मू पंजतीर्थी पुलिस चौकी रात 10:16 बजे - फोटो : निखिल मेहता
पंजतीर्थी पुलिस चौकी रात 10:16 बजे
यहां तो हद ही हो गई। पुलिस चौकी के बाहर बूथ है, जिसमें पुलिसकर्मी नहीं। इस चौकी से मात्र 100 मीटर की दूर पर राजभवन है। पुलिस का जोनल हेडक्वार्टर है। यहां तक कि चौकी के अंदर अंधेरा पसरा हुआ था। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed