फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्यों मसूरी, शिमला में लगा रहे हैं भीड़, पहाड़, वादियां और बर्फ का मजा लेना है तो आइए जम्मू-कश्मीर

Mon, 10 Jun 2019 06:46 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Mon, 10 Jun 2019 06:46 PM IST
विज्ञापन
jammu kashmir tourist places for 15 days tour in state, tracking, snow site, boating and valley

जम्मू-कश्मीर में प्राकृतिक सुंदरता की कोई कमी नहीं है। वहीं इस गर्मियों की छुट्टी में लोग उत्तराखंड और हिमाचल जाना पसंद कर रहे हैं। आलम यह है कि इन हिल स्टेशनों पर भीड़ इतनी हो गयी है कि 24-24 घंटों का लंबा जाम लगा हुआ है। वहीं जम्मू-कश्मीर में ऐसा नहीं है। डल झील, बेताब घाटी, पैनगॉन्ग झील, वैष्णो देवी, अमरनाथ, और रंगीन मुगल उद्यान जैसे विविध विकल्प इस राज्य को हर तरह के यात्रियों के लिए एक शानदार छुट्टी का स्थान बनाते हैं। लेकिन इनके अलावा भी यहां बहुत कुछ है, जो अक्सर यात्रा के दौरान छूट जाता है। गर्मी की छुट्टी में परिवार के साथ जम्मू-कश्मीर जा रहे हैं तो हम योजना बनाने में आपकी मदद कर सकते हैं। जम्मू-कश्मीर में आप दो सप्ताह तक का समय भी बहुत आनंद से बिता सकते हैं। हम आपको कई ऐसी अनदेखी-अनसुनी जगहों के बारे में बताएंगे जिससे आपको यात्रा में मदद मिले।

पहला दिन: वैष्णों देवी व भैरो मंदिर यात्रा...

jammu kashmir tourist places for 15 days tour in state, tracking, snow site, boating and valley
वैष्णो देवी - फोटो : अमर उजाला
भारत में सबसे अधिक तीर्थयात्री जिन स्थानों पर जाते हैं, उनमें से एक है वैष्णो देवी का मंदिर। यह मंदिर 6200 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। यहां लाखों तीर्थयात्री हर साल माता वैष्णों देवी का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए आते हैं। माता वैष्णों देवी यहां पिंडियों के रूप में मौजूद हैं। यहां तक पहुंचने के लिए भक्तों को लगभग 13 किमी का सफर तय करना पड़ता है।

इसके लिए पैदल पथ के अलावा टट्टू, पालकी और हेलीकॉप्टर आदि की सुविधा है। वैष्णो देवी गुफा से कुछ और ऊपर भैरो बाबा का मंदिर है, जो तकरीबन माता की गुफा से 4 किमी की दूरी पर मौजूद है।

इस पूरी यात्रा के लिए एक दिन का समय पर्याप्त माना जाता है। यात्रा करने के बाद अगर आप थकावट महसूस करते हैं, तो यहां आराम भी कर सकते है। ठहरने की व्यवस्था यहां आसपास होती है। इससे अगले दिन की सैर के लिए आप खुद को तरोताजा रख सकते हैं।

दूसरा दिन: सानासर में पैराग्लाइडिंग...

jammu kashmir tourist places for 15 days tour in state, tracking, snow site, boating and valley
सानासर झील - फोटो : फाइल, अमर उजाला
चूंकि आप पहले दिन माता वैष्णो की यात्रा से लौटे होते हैं, इसलिए कुछ नए की तलाश में दूसरे दिन आप जम्मू क्षेत्र में सानासर की सैर कर सकते हैं। यह एक अद्भुत पहाड़ी स्टेशनों में से एक है। इसका नाम छोटी स्थानीय झीलों ‘साना’ और ‘सर’ से लिया गया है। यह शहर विशाल शंकुवृक्ष के पेड़ से घिरा हुआ है। सानासर के पहाड़ी इलाके साहसिक खेलों के लिए आदर्श गंतव्य हैं। यहां पैराग्लाइडिंग, स्कीइंग, ट्रेकिंग, रॉक क्लाइंबिंग और हॉट एयर बलूनिंग का आंनद लिया जा सकता है। यहां आप बिना बोर हुए पूरा दिन बिता सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरा दिन : रघुनाथ मंदिर

jammu kashmir tourist places for 15 days tour in state, tracking, snow site, boating and valley
रघुनाथ मंदिर जम्मू - फोटो : अमर उजाला

दूसरे दिन के रोमांच से लबरेज आप अगले दिन यानी तीसरे दिन रघुनाथ मंदिर के दर्शन के लिए जा सकते हैं। यह मंदिर जम्मू शहर में स्थित है। इसे हिन्दू धर्म की आस्था ही नहीं, बल्कि जम्मू शहर की पहचान कहा जाता है। भगवान राम को समर्पित यह मंदिर बाहर से पांच कलश के रूप में नजर आता है। इसके गर्भ गृह में राम, सीता, लक्ष्मण की मूर्तियां हैं।

यहां की विशेषता यह है कि इसमें रामायण और महाभारत काल के कई चरित्रों की मूर्तियां विभिन्न कक्षों में हैं। इस जगह को अच्छे से घूमने के लिए आपको लगभग 5-6 घंटे का समय लग सकता है। ऐसे में आप दिन के बचे हुए समय में रणवीश्वर मंदिर की तरफ बढ़ सकते हैं, जो रघुनाथ मंदिर से ज्यादा दूर नहीं है।

रणवीश्वर मंदिर में शिव अराधना

यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। इसे जम्मू शहर का एक बहुत प्राचीन मंदिर माना जाता है। इसका निर्माण 1883 में महाराजा रणबीर सिंह ने करवाया था। यहां मौजूद भगवान शिव की प्रतिमा और शिवलिंग इस मंदिर का मुख्य आकर्षण है। यहां मौजूद शिवलिंग की ऊंचाई 8 फुट है। इस मंदिर में लोग त्यौहार मनाने के लिए भी आते हैं। महा शिवरात्रि का त्यौहार यहां बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है।

विज्ञापन

चौथा दिन: बहु किला का काली मंदिर

jammu kashmir tourist places for 15 days tour in state, tracking, snow site, boating and valley
बहु फोर्ट जम्मू - फोटो : फाइल, अमर उजाला
चौथे दिन की यात्रा के लिए आप बहु किला जा सकते हैं। इस किले में पुरानी विरासत के कई दृश्य देखने को मिलते हैं। इसे 3000 साल पहले राजा बहुलूक द्वारा बनाया गया था। बहु किला धार्मिक महत्व के लिए भी जाना जाता है। यहां मां काली को समर्पित एक मंदिर है, जो ‘बावे काली माता मंदिर’ के रूप में जाना जाता है। यहां एक बहुत बड़ा भूमिगत एक्वैरियम भी है, जिसे मछलीघर भी कहा जाता है।

इस एक्वैरियम में 400 प्रकार की मछलियां हैं। यह किला बहुत बड़ा है, इसलिए यहां आपका पूरा दिन लगना तय है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed