{"_id":"5d7a9a6c8ebc3e01451c115e","slug":"jammu-kashmir-temperature-hiked-latest-photos-of-weather-of-kashmir-valley-mata-vaishno-devi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: जम्मू के साथ कश्मीर में भी तपिश बरकरार, आज भी नहीं मिलेगी राहत, मौसम रहेगा साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरें: जम्मू के साथ कश्मीर में भी तपिश बरकरार, आज भी नहीं मिलेगी राहत, मौसम रहेगा साफ
Fri, 13 Sep 2019 12:50 AM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Fri, 13 Sep 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू के साथ कश्मीर के तपने का सिलसिला भी जारी है। घाटी के कई जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 4-7 डिग्री ऊपर रहकर 33 डिग्री तक पहुंच गया है। जम्मू संभाग में भी तपिश और उमस से कोई राहत नहीं मिल पाई है। दिन के साथ रात के पारे में उछाल आया है। सितंबर के मध्य में भी गर्मी पसीने छुड़ा रही है।
गर्मी का असर बाजार पर भी हावी है। दिन के समय खरीदारों की रौनक गायब है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार शुक्रवार को भी कोई राहत नहीं मिलेगी। जम्मू और कश्मीर में मौसम साफ रहेगा। हालांकि आगामी दिनों में हल्की फुहार हो सकती है।
जम्मू में पिछले कई दिन से रात्रि में न्यूनतम तापमान सामान्य से 4-5 डिग्री ऊपर चल रहा है। इससे तपिश के साथ उमस में बढ़ोतरी हुई है। बुधवार बीती रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री चढ़कर 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि दिन का तापमान सामान्य से 2.2 डिग्री चढ़कर 35.6 डिग्री सेल्सियस रहा। जम्मू में दिन की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
भीषण गर्मी में नहर में आनंद लेते लोग
- फोटो : अमर उजाला
दिन चढ़ने के साथ गर्मी ने भी अपना रंग दिखाया। दोपहर को तीखी धूप में बाहर निकलना मुश्किल हो रहा था। इस बीच हल्के बादल छाए, लेकिन कोई राहत नहीं मिल पाई। दिन में आर्द्रता का प्रतिशत 76 रहने से उमस ने खासा परेशान किया। भारी उमस से जीवजंतु भी बेहाल हैं।
विज्ञापन
श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में दिन का तापमान सामान्य से 3.3 डिग्री चढ़कर 33.3 डिग्री सेल्सियस रहा। लेकिन आर्द्रता का प्रतिशत 84 रहने से उमस के कारण अधिकांश यात्री रात्रि में ही वैष्णो देवी की पैदल यात्रा को तवज्जो दे रहे हैं।