{"_id":"5d7a86828ebc3e0178340f1c","slug":"kashmir-latest-photos-of-restriction-removed-after-article-370-revoked-latest-photos-of-kashmir","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में काफी संख्या में निजी वाहन सड़कों पर दौड़ने लगे, पाक लगातार कर रहा भड़काने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर में काफी संख्या में निजी वाहन सड़कों पर दौड़ने लगे, पाक लगातार कर रहा भड़काने की कोशिश
Fri, 13 Sep 2019 12:25 AM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Fri, 13 Sep 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
कश्मीर के हालात में हो रहा तेजी से सुधार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर में तेजी के साथ हालात बदल रहे हैं। रोजाना सड़कों पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ रहा है। गुरुवार को डल गेट इलाके तथा पूरे बुलवर्ड रोड पर काफी संख्या में निजी वाहन दौड़ते दिखे। ज्यादातर इलाकों से पाबंदियां भी हटा ली गई हैं।
घाटी के अधिकांश इलाकों से हटाए प्रतिबंध
- फोटो : बासित जरगर
राज्य का विशेष दर्जा समाप्त किए जाने के बाद 39वें दिन घाटी में रोजाना माहौल में सुधार हो रहा है। लाल चौक, प्रेस इन्क्लेव को छोड़कर शेष सभी इलाकों में लैंडलाइन सेवाएं बहाल कर दी गई हैं। उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा व हंदवाड़ा में मोबाइल सेवाएं भी बहाल की गई हैं।
हाल-ए-कश्मीर
- फोटो : अमर उजाला
हालांकि, अभी इंटरनेट सेवा ठप है। डल किनारे सेंटूर होटल में बने अस्थायी जेल में बंद राजनीतिक पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं से मिलने की इजाजत के बाद यहां सुबह 10 बजते ही परिजनों तथा रिश्तेदारों की अच्छी खासी भीड़ जुट रही है। इस बीच सभी स्थानों पर एहतियातन सुरक्षा बलों की तैनाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
हाल-ए-कश्मीर
- फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर सरकार के प्रवक्ता तथा प्रमुख रोहित कंसल ने कहा है कि घाटी में शांति व्यवस्था में खलल डालने के लिए पाकिस्तान की ओर से लगातार उकसावे तथा भड़काने संबंधी कार्रवाई की जा रही है। इसके चलते संचार सेवा पर रोक हटाने से पहले इन सब मुद्दों पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
हाल-ए-कश्मीर
- फोटो : अमर उजाला
पत्रकारों को उन्होंने बताया कि राज्य का विशेष दर्जा समाप्त किए जाने के बाद पांच अगस्त से अब तक 187 कानून-व्यवस्था से जुड़ी घटनाएं हुईं। इनमें 165 घटनाएं सिर्फ श्रीनगर से हैं। पांच से 16 अगस्त तक घटनाएं ज्यादा हुईं, लेकिन उसके बाद से यह धीरे-धीरे कम होती गईं। यह पूछे जाने पर कि इंटरनेट पर रोक के चलते छात्रों को दिक्कतें हो रही हैं तो उन्होंने कहा कि प्रशासन इससे पूरी तरह अवगत है।