{"_id":"5e04a96f8ebc3e8807103cd5","slug":"jammu-kashmir-temperature-hiked-latest-photos-of-weather-of-jammu-kashmir-snowfall-in-valley","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर में ठंड ऐसी कि लोग बर्फ उबालकर पी रहे हैं पानी, तस्वीरों में देखिए हाल-ए-घाटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर में ठंड ऐसी कि लोग बर्फ उबालकर पी रहे हैं पानी, तस्वीरों में देखिए हाल-ए-घाटी
Thu, 26 Dec 2019 06:07 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Thu, 26 Dec 2019 06:07 PM IST
विज्ञापन
हाल-ए-कश्मीर
- फोटो : बासित जरगर
जम्मू-कश्मीर में सर्दी का सितम बढ़ता जा रहा है। न्यूनतम तापमान प्रतिदिन नए रिकॉर्ड बना रहा है। पूरा प्रदेश भीषण शीतलहर की चपेट में है, अधिकतर हिस्सों में तापमान में गिरावट जारी है। डल लेक के किनारे के हिस्से जमने लगे हैं।
हाल-ए-कश्मीर
- फोटो : बासित जरगर
गुरुवार को जम्मू में दिन और श्रीनगर में बुधवार को सीजन की सबसे सर्द रात बीती। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 4.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जम्मू में भी बुधवार को दिन का तापमान सामान्य से 9.3 डिग्री गिरकर 11.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
हाल-ए-कश्मीर
- फोटो : बासित जरगर
जम्मू श्रीनगर हाईवे गुरुवार को लगातार हो रहे भूस्खलन के कारण दिन भर खुलता व बंद होता रहा। श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग व मुगल रोड पहले से ही बंद है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार शुक्रवार को मौसम साफ रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
हाल-ए-कश्मीर
- फोटो : बासित जरगर
श्रीनगर में रात का पारा शून्य से नीचे
श्रीनगर में रात में तापमान शून्य से नीचे जा रहा है। कड़ाके की ठंड के चलते श्रीनगर और आसपास के इलाकों में झीलों के कोने और पानी के अन्य स्त्रोत जमना शुरू हो गए हैं। वहीं मौसम विभाग के अनुसार घाटी में अगले करीब एक हफ्ते तक मौसम ऐसा ही बने रहने की संभावना है और रात के तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। स्थानीय निवासी मुख्त्यार वानी के अनुसार दिन में धूप का खिलना अच्छा लगता है लेकिन जैसे ही शाम होती है, तापमान में गिरावट शुरू हो जाती है।

जम्मू में श्रीनगर के करीब पहुंच गया दिन का पारा
कोहरे की मार से जम्मू शहर में शीतलहर हाड़ कंपाने लगी है। आलम यह है कि जम्मू में दिन का तापमान श्रीनगर जैसी ठंड का अहसास कराता रहा। गुरुवार को जम्मू शहर में दिन का अधिकतम तापमान 11.1 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। तापमान का यह स्तर सामान्य से दस डिग्री कम रहा। सीजन को शहर में यह सबसे सर्द दिन रहा। वहीं, श्रीनगर में दिन का अधिकतम तापमान 8.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।