फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Prof Bhim Singh: पंचतत्व में विलीन हुए जम्मू के पैंथर भींम सिंह, अंतिम यात्रा में हर्षदेव-बलवंत, लाल सिंह समेत कई नेता हुए शामिल

Wed, 01 Jun 2022 06:49 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/उधमपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/उधमपुर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Wed, 01 Jun 2022 06:49 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी के संस्थापक प्रोफेसर भीम सिंह का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए रामनगर के भुगत्रियां गांव पहुंचा। उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव में ही हुआ।

विज्ञापन
Jammu kashmir Panthers party Founder Prof Bhim Singh cremation held at ramnagar udhampur jammu
Prof Bhim Singh - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी के संस्थापक प्रोफेसर भीम सिंह का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए रामनगर के भुगत्रियां गांव पहुंचा। उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव में ही हुआ। इस दौरान डीएसएस पार्टी अध्यक्ष चौधरी लाल सिंह, जम्मू से भाजपा सांसद जुगल किशोर शर्मा, डीडीसी अध्यक्ष उधमपुर लाल चंद, आप नेता हर्ष देव सिंह, आप नेता बलवंत सिंह मनकोटिया, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना, पूर्व उप मुख्यमंत्री जम्मू-कश्मीर निर्मल सिंह व अन्य कई नेता एवं हजारों की संख्या में लोग उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए।

Jammu kashmir Panthers party Founder Prof Bhim Singh cremation held at ramnagar udhampur jammu
Prof Bhim Singh Cremation - फोटो : अमर उजाला

छात्र जीवन से राजनीति में सक्रिय रहे प्रोफेसर भीम सिंह का मंगलवार को निधन हो गया था। 81 वर्षीय प्रो. भीम सिंह लंबे समय से बीमार चल रहे उन्होंने जीएमसी जम्मू में अंतिम सांस ली।  गांधीनगर स्थित पार्टी कार्यालय में उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था। 

Jammu kashmir Panthers party Founder Prof Bhim Singh cremation held at ramnagar udhampur jammu
Prof Bhim Singh Cremation - फोटो : अमर उजाला

उधमपुर के रामनगर में 1941 में जन्मे प्रो. भीम सिंह ने 23 मार्च 1982 में पत्नी जय माला व अन्य सहयोगियों के साथ पैंथर्स पार्टी की स्थापना की थी। वह 2012 तक लगातार 30 साल पार्टी अध्यक्ष रहे। प्रो. भीम सिंह कांग्रेस की युवा इकाई का प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद राष्ट्रीय महासचिव भी बने थे। प्रो. सिंह ने यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन से कानून की पढ़ाई की थी। 1971 में वह पहले भारतीय थे जो यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन में सचिव चुने गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Jammu kashmir Panthers party Founder Prof Bhim Singh cremation held at ramnagar udhampur jammu
Prof Bhim Singh Cremation - फोटो : अमर उजाला

प्रो भीम सिंह ने पिछले साल एक बार फिर से सक्रिय नेतृत्व में वापसी की थी, जब उन्हें पैंथर्स पार्टी का अध्यक्ष चुना गया था, तब पार्टी ने 2002 के विधानसभा चुनाव में चार सीटें जीतकर पीडीपी के साथ सरकार बनाई। 

विज्ञापन
Jammu kashmir Panthers party Founder Prof Bhim Singh cremation held at ramnagar udhampur jammu
Prof Bhim Singh Cremation - फोटो : अमर उजाला

मोटरसाइकिल पर 130 देशों की यात्रा की 
प्रो. भीम ने मोटरसाइकिल पर 130 देशों की यात्रा और 150 देशों का भ्रमण किया था। बाइक पर विश्व यात्रा करने पर पुस्तक पीस मिशन अराउंड द वर्ल्ड ऑन मोटरसाइकिल भी लिखी, जिसका विमोचन डॉ. कर्ण सिंह ने किया था। उनकी पुस्तक अनबिलिवेबल-दिल्ली टू इस्लामाबाद का विमोचन तत्कालीन उप-राष्ट्रपति हामिद अंसारी ने किया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed