फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जम्मू-कश्मीर: शहर में रही रामनवमी की धूम, कन्या पूजन और साख विसर्जन के साथ नवरात्र संपन्न

Wed, 21 Apr 2021 04:47 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Wed, 21 Apr 2021 04:47 PM IST
विज्ञापन
Jammu-Kashmir: Navratri concluded with Kanya Poojan Ram Navami's Dhoom in whole city
तवी में साख विसर्जन करते लोग - फोटो : संजय कुमार

जम्मूृ-कश्मीर में बुधवार को रामनवमी श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। वहीं नवरात्र का पर्व कंजक पूजन और साख विर्सजन के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर नवरात्र रख कर मां के नौ रूपों का पूजन करने वाले सभी लोगों ने अपने घरों और मंदिरों में कन्या पूजन किया इसके बाद मां भगवती का आशीर्वाद प्राप्त किया। कोरोना के चलते इस बार लोगों को काफी परेशानियों का सामना भी करना पड़ा।

Jammu-Kashmir: Navratri concluded with Kanya Poojan Ram Navami's Dhoom in whole city
बावे वाली माता का मंदिर - फोटो : निखिल मेहता

अधिकतर लोगों को पांच-छह कन्याओं का ही पूजन कर संतुष्टि करनी पड़ी। मंदिरों में भी बहुत कम संख्या में कन्याएं उपस्थित रहीं। कई लोगों ने कोरोना के चलते कन्याओं को घर में बुलाने से परहेज भी किया। सुबह से ही हर तरफ रामनवमी की धूम देखने को मिली। लोग तड़के उठकर मंदिरों में दर्शन पूजन के लिए पहुंचने लगे।

Jammu-Kashmir: Navratri concluded with Kanya Poojan Ram Navami's Dhoom in whole city
साख विसर्जन करने जाती महिला - फोटो : संजय कुमार

इस बीच उजाला होने के साथ ही करीब-करीब हर घर में हलवा एवं पूरियां बनाए जाने की महक उठने लगी। लोग कन्या पूजन के लिए छोटी बच्चियों की तलाश करने लगे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jammu-Kashmir: Navratri concluded with Kanya Poojan Ram Navami's Dhoom in whole city
बावे वाली माता का मंदिर - फोटो : अमर उजाला

कई लोग रिश्तेदारों के घरों से बच्च्यिों को लाकर उनका पूजन कर रहे थे। जिसे लेकर महिमा शर्मा, सीमा शर्मा, सोनिका शर्मा आदि का कहना था कि कोरोना ने हर त्योहार का मजा किरकिरा कर दिया है। जहां पहले दुर्गा नवमी पर नौ कन्याओं के स्थान पर 15 से 20 कन्याएं आ जाती थीं, वहीं इस बार हमें पूजन के लिए नौ कन्यांए भी नहीं मिल पाईं।

विज्ञापन
Jammu-Kashmir: Navratri concluded with Kanya Poojan Ram Navami's Dhoom in whole city
बावे वाली माता का मंदिर - फोटो : अमर उजाला
वहीं रामनवमी के अवसर पर साख प्रवाहित की गई। लोगों ने अपने व्रत पूरे कर मां दुर्गा से आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही प्रार्थना की कि माता अगले वर्ष भी खुशियों के साथ उनके घर में स्थान ग्रहण करेंं।

यह भी पढ़ें- कश्मीर डिवकॉम: घाटी में लॉकडाउन की नहीं कोई आवश्यकता, इस वजह से बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed