{"_id":"6ad688a946f66025340274e9","slug":"sports-news-jammu-news-c-10-jmu1059-1043307-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेनिस : पंजाब के अगमदीप ने \nजम्मू के आदिदेव को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेनिस : पंजाब के अगमदीप ने जम्मू के आदिदेव को हराया
विज्ञापन
एमए स्टेडियम में एआईटीए टैलेंट सीरीज अंडर-16 प्रतियोगिता का आगाज
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। एमए स्टेडियम के टेनिस कोर्ट में सोमवार को एआईटीए टैलेंट सीरीज अंडर-16 लड़कों की प्रतियोगिता शुरू हुई। इसमें जम्मू-कश्मीर और अन्य राज्यों के 37 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। उद्घाटन जम्मू-कश्मीर लॉन टेनिस संघ के मानद महासचिव इंजीनियर बीएस जग्गी ने किया। पहले दौर में पंजाब के अगमदीप सिंह काहलों ने जम्मू के आदिदेव जसरोटिया को 4-0, 4-0 के अंतर से हराया। लक्ष ने अविनाश खजूरिया को 4-2, 1-4, 4-1 से मात दी। पृथ्वी शर्मा ने मृणाल और खुशांश ने अव्यान्ह गुप्ता को सीधे सेटों में हराया। अयंक ने हिमांशु मेहरा को 0-4, 4-3 (4), 4-1 से शिकस्त दी। दूसरे दौर में मयंक गुप्ता, पृथ्वी शर्मा, सक्षम, समर सिंह और अगमदीप सिंह ने जीत दर्ज की। अयंक ने पियूष को 4-1, 4-3 (3), जबकि नमन ने अभ्याम को 4-0, 4-0 से हराया।