जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला का एक ट्वीट काफी चर्चा में है। कोरोना वायरस के चलते प्रदेश सहित देश में लॉकडाउन चल रहा है। इस दौरान दैनिक आवश्यकताओं वाली कुछ विशेष दुकानों को खोलने की अनुमति है। वहीं मीम जोकि उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट किया है, उसमें लिखा है कि सरकार को सैलून खोल देने चाहिए, वरना एकांतवास के दौरान घर-घर एक उमर अब्दुल्ला होगा। बता दें कि 232 दिन नजरबंद रहने के दौरान उमर की दाढ़ी काफी बड़ी हो गई थी। इसी की ओर इशारा करते हुए उमर ने मीम को शेयर किया।
खुद पर बना मीम शेयर कर उमर ने कहा- सैलून खुलने चाहिए वरना घर-घर उमर अब्दुल्ला होंगे, लोग ऐसा बोले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Received on twitter today. pic.twitter.com/qNPFHajQRU— Omar Abdullah (@OmarAbdullah) March 27, 2020
इससे पहले उमर अब्दुल्ला ने एक ट्वीट के जरिए केंद्र सरकार से अपील की थी कि जम्मू-कश्मीर के छात्र, प्रशिक्षु, विक्रेता और व्यापारी लगभग सभी राज्यों में फंसे हुए हैं। उनके रहने, आवास और भोजन की सरकार की ओर व्यवस्था की जानी चाहिए। इसके बाद उन्होंने सचिन पायलट से कहा कि क्या आप देख सकते हैं कि इस कठिन समय में इन छात्रों की मदद कैसे की जा सकती है? इन लोगों के पास कोई और नहीं है।