{"_id":"5c58175dbdec2273a25633e6","slug":"jammu-kashmir-highway-one-way-opened-climate-to-change-in-next-two-days-in-state","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर में फिर बिगड़ेगा मौसम, 5-7 फरवरी को बारिश और बर्फबारी के आसार, हाईवे वन-वे खुला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर में फिर बिगड़ेगा मौसम, 5-7 फरवरी को बारिश और बर्फबारी के आसार, हाईवे वन-वे खुला
Mon, 04 Feb 2019 04:13 PM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 04 Feb 2019 04:13 PM IST
विज्ञापन
srinagar
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर में मौसम बिगड़ने के फिर आसार हैं। मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार 5 से 7 फरवरी को जम्मू और कश्मीर के कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है।
srinagar
- फोटो : बासित जरगर
इसमें 6 और 7 को मौसम अधिक खराब रहने की चेतावनी दी गई है। मंगलवार को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। इस बीच जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग खुलने के साथ जाम की स्थिति रही। मौसम साफ रहने से कई इलाकों में दिन और रात के तापमान में सामान्य से बढ़ोतरी हुई है।
srinagar
- फोटो : बासित जरगर
राष्ट्रीय राजमार्ग खुलने पर वाहनों की आवाजाही से कई जगह जाम की स्थिति रही। राज्य के अधिकतर हिस्सों में रविवार को मौसम साफ रहा। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 1.0 डिग्री चढ़कर 9.9 और बीती रात का न्यूनतम 1.2 डिग्री सेल्सियस रहा। जम्मू में मौसम साफ रहा। यहां दिन के तापमान में बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
srinagar
- फोटो : बासित जरगर
दिन का पारा सामान्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस चढ़कर 23.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि बीती रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री गिरकर 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
srinagar
- फोटो : अमर उजाला
स्थान न्यूनतम तापमान
कारगिल माइनस 16.4
लेह माइनस 12.0
पहलगाम माइनस 9.1
गुलमर्ग माइनस 7.0
कारगिल माइनस 16.4
लेह माइनस 12.0
पहलगाम माइनस 9.1
गुलमर्ग माइनस 7.0