फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टेडी बियर गिफ्ट कर किया प्यार का इज़हार, रोमांटिक रहा माहौल

Wed, 10 Feb 2021 03:43 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Wed, 10 Feb 2021 03:43 PM IST
विज्ञापन
Jammu-kashmir: Expressing love by gifting teddy bear
कनाल रोड़ स्थित दुकान पर टेडी बियर खरीदती युवती - फोटो : संजय कुमार

वेलेंटाइन वीक का चौथा दिन देशभर के साथ जम्मू-कश्मीर में भी टेडी बियर के नाम रहा। युवाओं ने टेडी बियर की मासूमियत से एक-दूसरे के दिलों में दस्तक दिया। शहर की गिफ्ट गैलरी में टेडी बियर की खरीदारी करने का जामवड़ा रहा। इस दौरान बाकट टेडी और हार्ट टेडी युवाओं की पहली पसंद बनी। वेलेंटाइन वीक को लेकर शहर के युवाओं में उत्साह का माहौल है।

Jammu-kashmir: Expressing love by gifting teddy bear
कनाल रोड़ स्थित दुकान पर टेडी बियर खरीदती युवती - फोटो : संजय कुमार

वेलेंटाइन वीक को लेकर दुकानों की सजावट युवा कपल्स को आकर्षित कर रहे हैं। दुकानों में रंग-बिरंगे टैडी बियर में हार्ट टेडी युवाओं की पसंद बना हुआ है। टेडी बियर के साथ लाल रंग का दिल युवाओं में प्रेम का अहसास जग रहा है। शहर के विभिन्न पार्कों में युवा-युवतियों को टडी बियर का आदान-प्रदान करते देखा गया।

Jammu-kashmir: Expressing love by gifting teddy bear
कनाल रोड़ स्थित दुकान पर टेडी बियर खरीदती युवती - फोटो : संजय कुमार

कालेज, स्कूल और यूनिवर्सिटी में भी जमकर टेडी डे बहुत ही हर्ष-उल्लास के साथ बच्चों ने मनाया। इसी के चलते कई प्रेमी जोड़े साथ समय बीताते हुए नज़र आए। गांधीनगर में गिफ्ट गैलरियों में टेडी बियर की जमकर खरीदारी हुई, जिस कारण दुकानदारों के चेहरों पर भी काफी रौनक देखी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jammu-kashmir: Expressing love by gifting teddy bear
टेडी बियर - फोटो : संजय कुमार

सुबह से ही दुकानों पर जमकर खरीदारी का दौर शुरु हो गया। सबसे छोटा टेडी की कीमत 50रुपए, वहीं 10 हज़ार की कीमत वाले टेडी भी बाजार में उपलब्ध रहे। शहर के युवाओं ने ऑनलाइन शॉपिंग साइट से भी टेडी बियर की खरीदारी कर अपने साथी को गिफ्ट किया। दिनभर शहर का माहौल काफी रोमांटिक रहा।
 

विज्ञापन
Jammu-kashmir: Expressing love by gifting teddy bear
टेडी बियर - फोटो : संजय कुमार

कल खाएंगे साथ रहने की कसमें
वेलेंटाइन वीक के पांचवें दिन वीरवार को प्रोमिस डे मनाया जाएगा। इस दिन प्रेमी जोड़े अपने रिश्ते को सच्चाई और ईमानदारी से निभाने के लिए कसमें-वादे करेंगे। एक-दूसरे के प्रति प्यार और सम्मान बरकरार रखने का प्रोमिस करेंगे।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर:अवैध रेहड़ियों से लग रहा जाम, पैदल चलना भी मुश्किल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed