फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Jammu and Kashmir: jam due to illegal hawkers, its difficult to walk

जम्मू-कश्मीर:अवैध रेहड़ियों से लग रहा जाम, पैदल चलना भी मुश्किल

Wed, 10 Feb 2021 12:45 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Wed, 10 Feb 2021 12:45 PM IST
विज्ञापन
Jammu and Kashmir: jam due to illegal hawkers, its difficult to walk
जाम की फोटो - फोटो : अमर उजाला

अवैध रेहड़ियां शहर में जाम का कारण बन रही हैं। शाम ढलते ही शहर के व्यस्त चौकों में जाम की स्थिति पैदा हो रही है। बीसी रोड, इंदिरा चौक, गांधी नगर, त्रिकुटा नगर, पुराना शहर समेत अन्य जगहों में रेहड़ी धारक बेतरतीब ढंग से रेहड़ियां लगा रहे हैं। सड़क पर जगह कम बचने से आवाजाही बाधित हो रही है। राहगीरों का पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है।

विज्ञापन


हैरानी ये है कि नगर निगम और पुलिस जान कर भी अंजान हैं। इन पर सख्त कार्रवाई नहीं की जा रही है। बीसी रोड के फुटपाथ पर ही अतिक्रमण है। यहां सामान रखकर बेचा जा रहा है। लोगों को मजबूरन सड़क पर पैदल चलना पड़ रहा है। गांधी नगर और त्रिकुटा नगर के बाजारों में भी यही हाल है। यहां पर सड़क किनारे रेहड़ियां लगाई जा रही हैं। हालांकि निगम ने इन अवैध रेहड़ियों को जब्त भी किया था लेकिन बाद में यह फिर लगना शुरू हो गईं।  
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर में इलेक्ट्रिक वाहनों पर जोर, कंपनियां भी दिखाने लगी हैं दिलचस्पी
विज्ञापन
विज्ञापन


अवैध रेहड़ी धारकों पर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। इंदिरा चौक, बीसी रोड से रेहड़ियां पहले जब्त की गई हैं। अब फिर से अभियान चलाया जाएगा और कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। लोगों को परेशानी पेश नहीं आने दी जाएगी। - अवनी लवासा, आयुक्त, नगर निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed