फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जेपी नड्डा का जम्मू दौरा: कार्यकर्ताओं की टटोली नब्ज, संगठन की मजबूती परखी, इन्हें दिया साफ संदेश

Mon, 08 Jul 2024 11:39 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Mon, 08 Jul 2024 11:39 AM IST
सार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लोकसभा चुनाव के बाद पहले दो दिवसीय दौरे में कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोली। संगठन की मजबूती को भी परखा।

विज्ञापन
jammu kashmir election JP Nadda Jammu visit tested the strength of organization bjp
जेपी नड्डा का जम्मू दौरा - फोटो : संवाद

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लोकसभा चुनाव के बाद पहले दो दिवसीय दौरे में कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोली। संगठन की मजबूती को भी परखा। राष्ट्रीय अध्यक्ष की ओर से पूर्व विधायकों को अपनी बात रखने का मौका मिलते ही उन्होंने संगठन के प्रति अपनी भड़ास भी निकाली।

jammu kashmir election JP Nadda Jammu visit tested the strength of organization bjp
जेपी नड्डा का जम्मू दौरा - फोटो : संवाद

राष्ट्रीय अध्यक्ष की ओर से पूर्व विधायकों व डीडीसी अध्यक्षों की बैठक में रविवार को संगठन के प्रति उनका फीडबैक भी लिया गया। सूत्रों ने बताया कि कई पूर्व विधायकों ने कहा कि पार्टी अच्छी है, लोग पसंद भी करते हैं, लेकिन संगठन इसका लाभ नहीं ले पा रहा है।

लोगों के साथ संवाद नहीं रह गया है। केंद्र की योजनाओं का फायदा उठाने में कहीं न कहीं चूक हो रही है। पार्टी इसका श्रेय लेने में चूक रही है। राजनीतिक ऑडिट कराने का मुद्दा भी उठाया गया। कुछ लोगों ने कहा कि संगठन में कुछ लोगों को बढ़ावा दिया जाता है। पक्षपात किया जाता है।

jammu kashmir election JP Nadda Jammu visit tested the strength of organization bjp
जेपी नड्डा का जम्मू दौरा - फोटो : संवाद
बैठक में कुछ लोगों ने सुझाव दिया कि राष्ट्रीय मुद्दों के साथ ही हमें स्थानीय मुद्दों पर भी ध्यान देना होगा। इन्हें तलाश कर आम लोगों से जुड़ना होगा। सरकारी नौकरियों में प्रोन्नति में अनुसूचित जाति को आरक्षण देने की वकालत की गई। यह भी कहा गया कि गुज्जर-बकरवालों के संबंध में किए गए फैसलों को लागू करना चाहिए ताकि इस वर्ग को भी लगे कि भाजपा उसकी हितैषी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
jammu kashmir election JP Nadda Jammu visit tested the strength of organization bjp
जेपी नड्डा का जम्मू दौरा - फोटो : संवाद

रघुनाथ मंदिर में टेका माथा

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को सबसे पहले रघुनाथ मंदिर में माथा टेका। उन्होंने आरती की। इस दौरान उन्होंने सुख समृद्धि की कामना की। इसके बाद पूर्व विधायकों की बैठक में शामिल हुए। एम्स का दौरा कर पूर्व मंत्री चंद्रप्रकाश गंगा के घर गए। देर शाम वह दिल्ली लौट गए।

विज्ञापन
jammu kashmir election JP Nadda Jammu visit tested the strength of organization bjp
जेपी नड्डा का जम्मू दौरा - फोटो : संवाद

पूर्व विधायकों की बात सुनने के बाद जेपी नड्डा ने साफ संदेश दिया कि सभी को साथ लेकर चलने में ही पार्टी का व्यापक हित है। हर वर्ग को अपने साथ जोड़ना चाहिए।

उन्होंने आम लोगों से जुड़ने को भी कहा। बैठक के दौरान शामलाल शर्मा, विक्रम रंधावा, सुखनंदन चौधरी, डीडीसी अध्यक्ष भारत भूषण, स्वर्ण लता, चौधरी तालिब हुसैन, अश्विनी शर्मा ने बात रखी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed