खेलो इंडिया विटंर गेम्स में जम्मू-कश्मीर का दबदबा, 400 मीटर स्नो शू में जूनियर लड़कियों का क्लीन स्वीप
आइस स्टॉक व्यक्तिगत प्रतियोगिता में 12 राज्यों के 24 प्रतिभागियों ने भाग लिया। सीनियर महिला वर्ग में जम्मू-कश्मीर की ज़फेरा और फरहाना एलियास ने स्वर्ण और रजत पदक जीते जबकि उत्तर प्रदेश की तान्या चौहान ने कांस्य जीता। सीनियर पुरुष वर्ग में जम्मू-कश्मीर ए टीम के आदिल मंजूर पीर और जम्मू-कश्मीर बी टीम से उमर तारिक ने स्वर्ण और रजत पदक जीते जबकि पंजाब के एस शबोर और पंजाब के नवप्रीत सिंह ने कांस्य पदक जीता।
जूनियर लड़कियों की 400 मीटर स्नो शू स्पर्धा में मेजबान जम्मू-कश्मीर की रुतबा सलेम, मदीहा और हुरिया ने क्लीन स्वीप करते हुए क्रमश: स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीते। 1500 मीटर स्नो शू में कर्नाटक की लता ए ने स्वर्ण, मन्नत मुश्ताक (जेएंडके) ने रजत और मदीहा (जेएंडके) ने कांस्य पदक जीता। जूनियर लड़कों के इसी वर्ग में, उत्तराखंड के आयुष भट्ट ने स्वर्ण, पंजाब के करणबीर ने रजत और हरियाणा के हरियाणा के वंश ने कांस्य पदक हासिल किया। सीनियर पुरुषों की 400 मीटर स्प्रिंट में बारह खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिसमें दिल्ली के अक्षय ने स्वर्ण, महाराष्ट्र के विशाल विष्णु ने रजत और हरियाणा के बलराम ने कांस्य पदक जीता।
क्रास कंट्री में छाया एआईपीएससीबी
महिलाओं की 10 किलोमीटर क्रास कंट्री में एआईपीएससीबी का दबदबा रहा। एआईपीएससीबी के प्रिंस और बबीता ने स्वर्ण और रजत पदक प्राप्त किए जबकि लद्दाख की टेरसिंग लैडोल को कांस्य मिला। इसी खेल के 15 किलोमीटर पुरुष वर्ग में एआईपीएससीबी के शुभम परिहार ने पहला, थम्पस्तान त्सेवांग ने दूसरा और निमा ज़ानपो ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
माउंटेनियरिंग में हिमाचल के गिरि को स्वर्ण
पुरुषों की टीम माउंटेनियरिंग स्पर्धा में हिमाचल प्रदेश के गिरि ने स्वर्ण, उत्तराखंड के मयंक डिमरी और हिमाचल प्रदेश के भूपिंदर ठाकुर ने क्रमश: रजत और कांस्य जीता। वर्टिकल अप रेस में उत्तराखंड से मयंक डिमरी ने स्वर्ण, जम्मू-कश्मीर से जीए मोहम्मद वानी ने रजत और हिमाचल के गिरि राज ने कांस्य पदक हासिल किया।