फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jammu Election: कभी गोलीबारी के साय में होते थे सीमावर्ती क्षेत्र, अब जोश के साथ मनाया जा रहा लोकतंत्र का पर्व

Fri, 26 Apr 2024 05:54 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 26 Apr 2024 05:54 PM IST
सार

जम्मू संसदीय सीट के दूसरे चरण के मतदान में सुबह से ही जारी है। बड़ी संख्या में मतदाता पहुंच रहे हैं। शहरी इलाकों के साथ सीमावर्ती क्षेत्रों में लोकतंत्र के इस पर्व को लेकर मतदाताओं में भारी जोश है

विज्ञापन
Jammu Election: Border areas were once full of firing now the festival of democracy being celebrated
जम्मू लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : संवाद

जम्मू संसदीय सीट के दूसरे चरण के मतदान में सुबह से ही जारी है। बड़ी संख्या में मतदाता पहुंच रहे हैं। शहरी इलाकों के साथ सीमावर्ती क्षेत्रों में लोकतंत्र के इस पर्व को लेकर मतदाताओं में भारी जोश है। झीड़ी, कानाचक जैसे सीमावर्ती इलाकों में मतदान केंद्रों पर वोटिंग के लिए लंबी कतारें लगी हुई हैं। कुछ सालों पहले तक यह क्षेत्र पाक गोलाबारी की चपेट में रहते थे।




Jammu Election: Border areas were once full of firing now the festival of democracy being celebrated
जम्मू लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : संवाद

सीमावर्ती युवाओं को नई सरकार से ढेर सारी उम्मीदें

दूसरे चरण के चुनाव में शहरों के साथ सीमावर्ती इलाकों में मतदान चल रहा है। मतदान करने पहुंचे युवाओं को नई सरकार से ढेर सारी उम्मीदें हैं। उनका कहना है कि सरकार युवाओं के लिए अर्ध सैनिक बलों में विशेष भर्ती करें। इसके साथ ही रोजगार के साधन बढ़ाएं जाने चाहिए, ताकि सीमावर्ती क्षेत्र के लोग अपनी जीवन यापन खुशी-खुशी कर सकें। उन्हें काम की तलाश में शहर की ओर न मुड़ना पड़े।

Jammu Election: Border areas were once full of firing now the festival of democracy being celebrated
जम्मू लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : संवाद

जम्मू लोकसभा सीट पर 3 बजे तक 57.76% मतदान

जम्मू लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र पर तीन बजे तक 57.76 प्रतिशत मतदान हुआ है। इसमें सबसे ज्यादा अखनूर विधानसभा सीट पर 65.78 फीसदी और सबसे कम बाहु विधानसभा सीट पर 49.31 प्रतिशित मतदान हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jammu Election: Border areas were once full of firing now the festival of democracy being celebrated
जम्मू लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : संवाद

जम्मू जिले में 33 पिंक, 11 पीडब्ल्यूडी, 11 ग्रीन और 11 ही युवा पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इससे लगभग हर पोलिंग स्टेशन पर मतदाताओं के लिए अलग व्यवस्था और अलग नजारा देखने को मिला।

विज्ञापन
Jammu Election: Border areas were once full of firing now the festival of democracy being celebrated
जम्मू लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : संवाद
पिंक यानी गुलाबी पोलिंग बूथ पर अधिकतर महिला स्टाफ तैनात रहीं, जिसमें सुरक्षाकर्मी भी शामिल थे। यह पोलिंग स्टेशन खासतौर पर गुलाबी रंग में रंगे दिखे। इसमें लगभग हर चीज पिंक रंग की रही। इसका उद्देश्य महिला मतदाताओं को सम्मान देना है। हालांकि इन पोलिंग स्टेशन पर आम मतदाता भी पहुंचे, लेकिन पोलिंग की लगभग सारी प्रक्रिया महिला स्टाफ के हाथ में देखी गई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed