फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जम्मू में बर्फबारी से खिले सैलानियों के चेहरे, तस्वीरें

Mon, 26 Dec 2016 11:12 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Mon, 26 Dec 2016 11:12 AM IST
विज्ञापन
jammu division witnessed fresh snowfalls
jammu snow - फोटो : Amar Ujala
जम्मू संभाग उम्मीद के बिल्कुल विपरीत शनिवार की देर रात को मौसम अचानक मेहरबान हो गया। सैलानियों को क्रिसमस पर बर्फबारी का तोहफा दे दिया। पत्नीटॉप के पहाड़ों के अलावा नत्थाटाप, डेराटॉप, स्योजधार, जुगधार, शिवगढ़धार के अलावा रामनगर के बसंतगढ़ और भद्रवाह के कैलास पर्वतों पर हिमपात हुआ।
jammu division witnessed fresh snowfalls
jammu snow - फोटो : Amar Ujala
सुबह पहाड़ों की चोटियों को अचानक सफेद देखकर लोग हतप्रभ हो गए।कुदरत का रंग भी निराला है। रात तक बारिश की कोई उम्मीद नहीं थी, लेकिन शनिवार की देर रात को अचानक मौसम ने करवट लिया और बर्फ के फाहे गिरने शुरू हो गए। 
 
jammu division witnessed fresh snowfalls
jammu snow - फोटो : Amar Ujala
रविवार की सुबह धूप निकलने पर हर तरफ पहाड़ चांदी की तरह चमक रहे थे। जम्मू संभाग के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पर पहुंचे सैलानियों की मुरादें इत्तफाक से पूरी हो गई। पत्नीटाप में न सही नत्थाटाप में गिरी ताजा बर्फ  का लुत्फ  लेने सैलानी वहां पहुंच गए। दिनभर मौज मस्ती की। नत्थाटाप में करीब छह इंच तक ताजा और सीजन का दूसरा हिमपात हुआ। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
jammu division witnessed fresh snowfalls
jammu snow - फोटो : Amar Ujala
बर्फ  गिरने के बाद नत्थाटाप का नजारा देखने लायक था। देश के कई हिस्सों से आए सैलानी भी नत्थाटाप पहुंच गए और वहां के कुदरती नजारों का आनंद लिया। इस दौरान सैलानी यादगार पलों को अपने कैमरे में कैद कर रहे थे। 
विज्ञापन
jammu division witnessed fresh snowfalls
jammu snow - फोटो : Amar Ujala

वहीं नत्थाटाप की बर्फ  पर अठखेलियां करने पहुंचे दिल्ली निवासी शमशेर सिंह ने कहा कि यहां का नजारा तो स्वर्ग जैसा है। जबकि मुंबई निवासी अखिलेश कुमार व उनकी पत्नी गुंजन ने कहा कि पहली बार बर्फ  देख कर उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने कई यादगार पल कैमरे में कैद किए है और बर्फ  के गोले बनाकर एक दूसरे पर फेंके हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed