{"_id":"585e5b9c4f1c1b1864e3cd99","slug":"7-most-heavy-aircrafts-of-indian-airforce","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक फायर से दुश्मन को नेस्तनाबूत कर सकते हैं वायुसेना के 7 घातक लड़ाकू विमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक फायर से दुश्मन को नेस्तनाबूत कर सकते हैं वायुसेना के 7 घातक लड़ाकू विमान
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Sun, 25 Dec 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन
Indian Airforce
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय वायुसेना को दुनिया की सबसे हाइटेक हवाई लड़ाकू फोर्सेज में से एक माना जाता है। पिछले कुछ सालों में अपनी ताकत में जबरदस्त इजाफा करने वाली एयरफोर्स में आज ऐसे मारक हवाई जहाज मौजूद हैं जिनके एक वार से दुश्मन को पल भर में तबाह किया जा सकता है। तस्वीरों में देखें भारतीय एयरफोर्स की ताकत
Indian Airforce
- फोटो : File Photo
राफेल
राफेल सिर्फ एक मिनट में 60 हज़ार फुट की ऊंचाई तक जाने में सक्षम है, वहीं इसकी मारक क्षमता करीब 3700 किलोमीटर है और यह 2200 से 2500 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से उड़ सकता है। राफेल लड़ाकू विमानों की सबसे खास बात यह है कि इसमें नए दौर की दृश्य से ओझल होने में सक्षम ‘मिटिअर’ मिसाइल और इजराइली प्रणाली भी है।

tejas
- फोटो : PTI
तेजस
भारतीय वायुसेना के बेड़े में शामिल तेजस वायुसेना के सबसे हल्के लड़ाकू विमानों में से एक है । ये विमान 1850 किमी की रफ्तार से उड़ सकता है और ये समंदर के ऊपर, राजस्थान के रेगिस्तान में कश्मीर और उत्तर-पूर्व के पर्वतीय इलाकों में भारत के सामने आने वाली हर चुनौती का माकूल जवाब देने की ताकत से लैस है।
भारतीय वायुसेना के बेड़े में शामिल तेजस वायुसेना के सबसे हल्के लड़ाकू विमानों में से एक है । ये विमान 1850 किमी की रफ्तार से उड़ सकता है और ये समंदर के ऊपर, राजस्थान के रेगिस्तान में कश्मीर और उत्तर-पूर्व के पर्वतीय इलाकों में भारत के सामने आने वाली हर चुनौती का माकूल जवाब देने की ताकत से लैस है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Airforce
- फोटो : File Photo
सुखोई एसयू-३० एमकेआई
सुखोई ३० एमकेआई भारतीय वायुसेना का बेहद हाइटेक लड़ाकू विमान है। इस लड़ाकू विमान को भारत ने रूस की मदद से मिलकर बनाया है । भारतीय वायुसेना का यह विमान ३००० किमी की दूरी तक जा कर हमला कर सकता है। इसके एएल-३१ टर्बोफैन इन्जन इसे २६०० किमी प्रति घण्टे की गति देते हैं। यह विमान हवा में ईन्धन भर सकता है। इस विमान में मिसाइल लांचिग की तकनीकी के साथ 30 मिमी की एक तोप भी लगी हुई है ।

भारतीय वायुसेना का मिग-21 विमान
- फोटो : File Photo
मिग-29
भारतीय वायुसेना का ये लड़ाकू विमान 65000 फीट तक की ऊंचाई पर उड़ सकता है । 2400 किमी की रफ्तार से उड़ने वाला ये लड़ाकू विमान एक बार में 1450 किमी की दूरी तक जाकर हमला कर सकता है । भारतीय वायुसेना के इस विमान को सेना के सबसे हाइटेक सुपरसोनिक विमानों में से एक माना जाता है ।