{"_id":"691aa4c44341d4ddb10c91ea","slug":"jammu-blast-naugam-police-station-blast-detected-by-forensic-team-use-of-bright-light-2025-11-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Jammu Blast: नौगाम धमाके का कारण सामने आया, कुछ बक्सों में था ये खतरनाक सामान; भीषण विस्फोट में बड़ा खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Blast: नौगाम धमाके का कारण सामने आया, कुछ बक्सों में था ये खतरनाक सामान; भीषण विस्फोट में बड़ा खुलासा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 17 Nov 2025 11:14 AM IST
सार
जम्मू-कश्मीर के नौगाम पुलिस स्टेशन में शुक्रवार रात हुआ धमाका फोरेंसिक चूक था। शुरुआती जांच में इसकी पुष्टि हुई है। नमूना लेने में जुटी फोरेंसिक टीम के तेज रोशनी के इस्तेमाल से धमाके की आशंका है।
विज्ञापन
1 of 11
Jammu Blast
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
श्रीनगर के नौगाम पुलिस थाने में शुक्रवार देर रात हुए भीषण विस्फोट के मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह हादसा जांच प्रक्रिया के दौरान अत्यधिक प्रकाश के प्रयोग के कारण हुआ। एक अधिकारी ने कहा कि यह एक दुर्घटना थी न कि कोई आतंकवादी हमला।
इसके नमूने एकत्र करने के लिए केंद्रीय फोरेंसिक साइंस लैबोरेटरी और राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के विशेषज्ञों की टीमों ने थाने का दौरा किया है। अधिकारी ने बताया कि थाने के भीतर फोरेंसिक विशेषज्ञों की टीम फरीदाबाद से बरामद विस्फोटकों के सैंपल लेने और उनका विश्लेषण करने में जुटी थी।
2 of 11
नौगाम पुलिस थाने में ब्लास्ट
- फोटो : अमर उजाला
एसिटोफेनीन, हाइड्रोजन पराक्साइड और सल्फ्यूरिक एसिड का था मिश्रण
आखिरी कुछ बॉक्स में एक विशेष प्रकार का तरल पदार्थ था। विशेषज्ञों का अनुमान है कि यह तरल पदार्थ संभवतः एसिटोफेनीन, हाइड्रोजन पराक्साइड और सल्फ्यूरिक एसिड का मिश्रण था।
3 of 11
धमाके का सीसीटीवी फुटेज
- फोटो : वीडियो ग्रैब
एसिटोफेनोन एक सामान्य औद्योगिक रसायन है जिसका उपयोग एसिटोन पराक्साइड बनाने में होता है जो एक अत्यंत खतरनाक एवं संवेदनशील विस्फोटक होता है। फोरेंसिक टीम तरल पदार्थ की प्रकृति को बारीकी से जांचना चाहती थी। इसी उद्देश्य से जांच स्थल पर तीव्र रोशनी का प्रयोग किया गया। प्रकाश की गर्मी या सल्फ्यूरिक एसिड के धुएं से रासायनिक मिश्रण में हुए रिएक्शन से विस्फोट हुआ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 11
नौगाम पुलिस थाने में ब्लास्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तृत जांच रिपोर्ट का इंतजार
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मामले में जांच जारी है। जांच पूरी होने तक विस्तृत रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। इसके बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी लेकिन अब तक के साक्ष्य किसी भी बाहरी या आतंकवादी साजिश की ओर इशारा नहीं करते हैं।
विज्ञापन
5 of 11
पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नलिन प्रभात
- फोटो : ANI
अमोनियम नाइट्रेट की पहली बार जांच कर रही थी टीम
एफएसएल की टीम पहली बार अमोनियम नाइट्रेट जैसे अत्यधिक ज्वलनशील और खतरनाक पदार्थ की जांच कर रही थी। श्रीनगर के नौगाम पुलिस थाने में टीम ने पहले ही 10 से अधिक बोरियों में भरे अमोनियम नाइट्रेट का परीक्षण सफलतापूर्वक कर लिया था। सिर्फ तीन बारियों में भरे विस्फोटक की सैंपलिंग होनी थी। इसी दौरान इसमें धमाका हो गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।