भगवान श्रीकृष्ण के बड़े भाई बलराम (बलभद्र) को भाई बनाकर राखी बांधने से युवतियों को वैवाहिक जीवन का सुख प्राप्त हुआ है। जिन युवकों की शादी में कोई रुकावट आ रही है वे प्रभु बलराम के चरणों में लड्डू का प्रसाद चढ़ाकर सुख पाते हैं। सूर्य पुत्री तवी नदी किनारे पंजतीर्थी धौंथली ढक्की जम्मू स्थित भगवान बलराम के ऐतिहासिक मंदिर में रक्षाबंधन पर विशेष तौर पर युवक और युवतियां शादी की मनोकामनाएं लेकर आशीर्वाद लेने पहुंचते हैं। ऐसी मान्यता है कि प्रभु के चरणों में श्रद्धा से मांगी कई मन्नतें एक साल के भीतर पूरी हो जाती हैं।
जम्मू-कश्मीर: इस मंदिर में हाजिरी देने वालों को मिलता है वैवाहिक सुख, भारत में हैं ऐसे दो ही देवस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Fri, 20 Aug 2021 08:22 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन