फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जम्मू-कश्मीर: उद्घाटन के पांच माह बाद भी शुरू नहीं हुआ नया बस स्टैंड, पुराने बस स्टैंड की हालत खस्ता

Sun, 20 Jun 2021 06:46 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Sun, 20 Jun 2021 06:46 PM IST
विज्ञापन
Jammu and Kashmir: New bus stand not started even after five months of inauguration, condition of old bus stand is poor
जम्मू में बना नया बस स्टैंड - फोटो : अमर उजाला

बस टर्मिनल कम नया बस स्टैंड उद्घाटन के पांच माह बाद भी शुरू नहीं हो पाया है। पुराने बस स्टैंड से ही बसों की आवाजाही हो रही है। नया बस स्टैंड बनने के बाद काउंटर शिफ्ट करने पर भी विवाद रहा। अभी तक काउंटर शिफ्ट नहीं हो पाए। जेडीए ने भी आरटीओ के माध्यम से काउंटर आवंटित होने का हवाला दिया था। अब बस स्टैंड शुरू न होने पर यहां पर लोगों की आवाजाही शून्य है। यहां जेडीए की ओर से आवंटित की गई दुकानें में भी कारोबार ठप पड़ा है। दुकानदारों का कहना है कि ग्राहक नहीं पहुंच रहे, सामान किसको बेचें। बस स्टैंड शुरू होने का इंतजार है। हालांकि जेडीए के अधिकारियों ने एक माह के अंदर फर्निशिंग का काम पूरा करने के बाद इसे शुरू करने की बात कही है। दुकानदार मधु शर्मा, विशाल गुप्ता, संजय दत्ता, मुनीश, गुलशन आदि ने बताया कि पांच माह पहले दुकानें आवंटित हुईं थी, जिन्हें अब खोल दिया है। सुबह आते हैं और शाम को जाते हैं। कारोबार काफी मंदा चल रहा है। नए बस स्टैंड को जल्द शुरू करना चाहिए।

Jammu and Kashmir: New bus stand not started even after five months of inauguration, condition of old bus stand is poor
जम्मू में बना नया बस स्टैंड - फोटो : अमर उजाला
वहीं, बस स्टैंड में सामान चेक करने के लिए स्कैनर, सुरक्षा समेत अन्य सुविधाएं मुहैया करवा दी गई है। पुराना बस स्टैंड जर्जर है। नए बस स्टैंड पर 204 करोड़ की राशि खर्च हुई है।
Jammu and Kashmir: New bus stand not started even after five months of inauguration, condition of old bus stand is poor
जम्मू में बना नया बस स्टैंड - फोटो : अमर उजाला
इसे अत्याधुनिक तकनीक से बनाया गया है। यहां पर एक साथ तमाम सुविधाएं सवारियों को मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Jammu and Kashmir: New bus stand not started even after five months of inauguration, condition of old bus stand is poor
जम्मू बस स्टैंड - फोटो : अमर उजाला
बीसी रोड पर बढ़ रहा यातायात
बस स्टैंड शुरू होने के बाद बीसी रोड में यातायात दबाव कम होगा। यहां पर बसें रुकती हैं। इस कारण जाम की समस्या हर वक्त रहती है। बस टर्मिनल से बसें चलने पर रोड खाली रहेगा।
 
विज्ञापन
Jammu and Kashmir: New bus stand not started even after five months of inauguration, condition of old bus stand is poor
जम्मू के पुराने बस स्टैंड पर पड़ा गंदगी का ढे़र - फोटो : अमर उजाला

फर्निशिंग का काम चल रहा है, इसे पूरा करने में माह का समय और लगेगा। काम पूरा होने के बाद नए बस स्टैंड से ही बसों की आवाजाही की जाएगी। सवारियों को बेहतर सुविधाएं बस टर्मिनल में मिलेेंगी।
- साहिल खजूरिया, बीसी, जेडीए

यह भी पढ़ें-
जम्मू-कश्मीर: 86 फीसदी कोविड बिस्तर पड़े खाली, फिर भी घरों में हो रहीं मौतें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed