फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लॉकडाउन से पहले यहां देश-दुनिया से आते थे लोग, ये स्थान तो खचाखच भरा रहता था, देखें आज की तस्वीरें

Sat, 22 Aug 2020 12:59 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 22 Aug 2020 12:59 PM IST
विज्ञापन
jammu and kashmir lockdown and after Unlock , latest photos mata vaishno devi
लॉकडाउन से पहले की तस्वीर, धार्मिक स्थल खोले जाने के बाद की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

कोरोना को मात देने के लिए देश में 24 मार्च को पहला एक दिवसीय जनता कर्फ्यू लगा था। इसके बाद 25 मार्च को देश में संपूर्ण लॉकडाउन लागू हो गया था। जोकि चरणबद्ध तरीके से खोला जा रहा है, हालांकि इस प्रक्रिया के साथ ही साप्ताहिक लॉकडाउन भी जारी है। चरणबद्ध तरीके से किए जा रहे इस अनलॉक से लोगों को काफी राहत मिली है। अब बात करते हैं केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर की। अनलॉक प्रक्रिया और 16 अगस्त को धार्मिक स्थलों के खोले जाने से मंदिरों के शहर जम्मू के साथ ही कश्मीर में भी रौनक लौटी है।


 

आगे की स्लाइड मेंः- लॉकडाउन से पहले और वर्तमान में जम्मू-कश्मीर के इन स्थानों का नजारा...
 
jammu and kashmir lockdown and after Unlock , latest photos mata vaishno devi
लॉकडाउन से पहले की तस्वीर, धार्मिक स्थल खोले जाने के बाद की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

सबसे पहले बात करते हैं विश्व प्रसिद्ध माता वैष्णो देवी के धाम की। कटड़ा स्थित माता वैष्णो देवी का धाम लॉकडाउन से पहले श्रद्धालुओं से भरा रहता था। यात्रा मार्ग से लेकर मुख्य मंदिर तक पैर रखने तक की जगह नहीं होती थी। देश विदेश से लोग माता वैष्णो देवी के दर्शन करने आते थे। वहीं लॉकडाउन होने के बाद भक्तों के लिए माता वैष्णो देवी के कपाट बंद कर दिए गए थे। साथ ही यात्रा पर भी पाबंदी लगा दी गई थी।



 
jammu and kashmir lockdown and after Unlock , latest photos mata vaishno devi
लॉकडाउन से पहले की तस्वीर, धार्मिक स्थल खोले जाने के बाद की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद 16 अगस्त को श्रद्धालुओं के लिए माता वैष्णो देवी धाम के कपाट खोले गए। जिसमें प्रावधान किया गया कि प्रतिदिन दो हजार श्रद्धालुओं को माता के दर्शन करने की अनुमित मिलेगी। इसमें 1900 श्रद्धालु प्रदेश के होंगे और अन्य प्रदेशों के 100 श्रद्धालुओं को माता के दर्शन करने की अनुमित मिलेगी। हालांकि माता वैष्णो देवी की यात्रा शुरू होने के बावजूद वह रौनक नहीं दिख रही है जोकि 24 मार्च से पहले होती थी।

यह भी पढ़ेंः अटल से लेकर मोदी तक सबके चहेते रहे जेटली, 20 तस्वीरों में देखिए भाजपा के संकटमोचक की जीवन गाथा

विज्ञापन
विज्ञापन
jammu and kashmir lockdown and after Unlock , latest photos mata vaishno devi
लॉकडाउन से पहले की तस्वीर, धार्मिक स्थल खोले जाने के बाद की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

रघुनाथ मंदिर और बाजार
माता वैष्णो देवी धाम की तरह यहां भी श्रद्धालुओं का तांता लगता था। माता के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालु रघुनाथ धाम भी दर्शन करने आते थे। रघुनाथ धाम के साथ ही रघुनाथ बाजार भी लोगों की भीड़ से गुलजार रहता था। यहां से लोग अखरोट, बादाम, कपड़े व अन्य वस्तुएं खरीदते थे।


 
विज्ञापन
jammu and kashmir lockdown and after Unlock , latest photos mata vaishno devi
धार्मिक स्थल खोले जाने के बाद की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

16 अगस्त को धार्मिक स्थल खोले जाने के साथ ही यहां भी रौनक बढ़ी है। लेकिन पहले की तरह अभी भी उतनी चहल-पहल नहीं दिख रही है। इसका मुख्य कारण यह है कि यहां माता के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में अन्य राज्य के लोग अधिक आते थे। अन्य राज्यों के लोगों के पहले की तरह न आने के कारण रघुनाथ बाजार में पहले की तरह रौनक नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed