फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जम्मू-कश्मीरः भारी बारिश से नदी-नाले उफान पर, मौसम विभाग ने दी बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी

Sat, 22 Aug 2020 09:35 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 22 Aug 2020 09:35 AM IST
विज्ञापन
Jammu and Kashmir, Heavy rains cause river drain to rise, Meteorological Department warns of flood and landslides
मौसम विभाग ने दी बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर में पिछले चौबीस घंटे से हो रही बारिश से निचले इलाकों में नदी-नाले उफान पर हैं। रियासी में नाला पार कर रहे दो लोग बह गए। इसमें 70 वर्षीय एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक लापता है। उधर, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर गुरुवार व शुक्रवार को एक दर्जन स्थानों पर पस्सियां गिरने के कारण यातायात बाधित रहा, जिसे शनिवार को बहाल किया गया है। हाईवे पर करीब 3000 वाहन फंसे हुए थे।

Jammu and Kashmir, Heavy rains cause river drain to rise, Meteorological Department warns of flood and landslides
मौसम विभाग ने दी बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी - फोटो : अमर उजाला

इस बीच रियासी में चिनाब दरिया पर बने सलाल बांध में जलस्तर बढ़ने के कारण उसके सभी 12 गेट शुक्रवार दोपहर ढाई बजे खोल दिए गए। लोगों को चिनाब दरिया के किनारे न जाने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग ने कारगिल और जम्मू संभाग के चिनाब घाटी में शनिवार को बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी दी है।

Jammu and Kashmir, Heavy rains cause river drain to rise, Meteorological Department warns of flood and landslides
मौसम विभाग ने दी बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी - फोटो : अमर उजाला

रियासी के बठोई में शुक्रवार को नाला पार करते समय हबलू नाम का बुजुर्ग तेज बहाव की चपेट में आकर बह गया, जिससे उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि सत्तर वर्षीय हबलू निवासी बठोई कहीं जाने के लिए नाले को पार कर रहा था कि उसका पैर फिसल गया और वह तेज बहाव की चपेट में आ गया। उसका शव बरामद कर लिया गया है। उधर, अंस नाले में भी एक युवक मोहन सिंह बह गया, जिसके बारे में देर शाम तक कुछ पता नहीं चला।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Jammu and Kashmir, Heavy rains cause river drain to rise, Meteorological Department warns of flood and landslides
मौसम विभाग ने दी बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी - फोटो : अमर उजाला

गुरुवार सुबह से दोपहर तक और शुक्रवार सुबह से लगातार बारिश के बाद सलाल बांध के सभी 12 गेट शुक्रवार दोपहर ढाई बजे के करीब ही खोल दिए गए। जबकि इसे शनिवार को खोला जाना था। दरिया का पानी कई ग्रामीण इलाकों से होकर अखनूर-परगवाल क्षेत्र तक पहुंचता है।
 
विज्ञापन
Jammu and Kashmir, Heavy rains cause river drain to rise, Meteorological Department warns of flood and landslides
मौसम विभाग ने दी बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी - फोटो : अमर उजाला

जम्मू संभाग में गुरुवार व शुक्रवार को हुई बारिश व भूस्खलन के कारण सड़कों पर बाधित हुआ यातायात शनिवार को बहाल हो सका।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed