{"_id":"5d4dbac48ebc3e6cc226a7b6","slug":"jammu-and-kashmir-latest-visuals-from-kashmir-after-article-370-revoked","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः लोग बोले- खुशी तो बहुत है लेकिन मनाने क्यों नहीं दे रहे, तस्वीरों में देखिए हाल-ए-घाटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः लोग बोले- खुशी तो बहुत है लेकिन मनाने क्यों नहीं दे रहे, तस्वीरों में देखिए हाल-ए-घाटी
Sat, 10 Aug 2019 02:50 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 10 Aug 2019 02:50 PM IST
विज्ञापन
श्रीनगर में कुछ ऐसे हैं हालात
ग्राउंड रिपोर्ट
Trending Videos
श्रीनगर में कुछ ऐसे हैं हालात
सुबह दुकानदार दुकानें खोलने तो पहुंचे, लेकिन पुलिस ने बंद करा दी। खैर दुकानें बंद करने की वजह हर कोई जानता है। फिर भी पूछा कि दुकानें बंद क्यों हैं? इस पर हर दुकानदार का जवाब है कि पुलिस ने बंद कराई है। बता दें कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद पांच दिन से जम्मू में धारा 144 लागू है। इसके चलते शहर में दुकानें बंद हैं। यात्री वाहनों की मूवमेंट न के बराबर है। गुरुवार को कुछ दुकानें खोलने का आदेश जरूर दिया गया, लेकिन शाम 4 बजे दुकानें बंद करा दी गईं।
हाल-ए-जम्मू-कश्मीर
- फोटो : अमर उजाला
इस बीच जब इन दुकानदारों से बात करनी चाही कि अनुच्छेद 370 हट गया है। इसे लेकर सरकार ने जम्मू में धारा 144 भी लगाई है। क्या सोचते हैं आप? 370 हटने का फैसला सही है या गलत? कितना लाभ होगा। इस पर दुकानदार मंजीत आनंद, हंस राज, बबलू, विक्की, गुरदयाल सिंह, चतर सिंह, सेवा राम, कुलभूषण शर्मा का जवाब था कि यह सही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
हाल-ए-जम्मू-कश्मीर
- फोटो : अमर उजाला
अनुच्छेद 370 हटने से खुशी है, लेकिन हमें मलाल इस बात का है कि इसके हटने की खुशी क्यों नहीं मनाने दी जा रही। दुकानों को बंद कराने का क्या मतलब है। सुरक्षा के मद्देनजर ऐसा ठीक है, लेकिन कितने दिन ठीक है।
विज्ञापन
हाल-ए-जम्मू-कश्मीर
- फोटो : अमर उजाला
रिहाड़ी निवासी संजय सूरी ने कहा कि अनुच्छेद 370 हटना ठीक है, लेकिन दुकानें बंद कराना सही नहीं। जम्मू को अनुच्छेद 370 हटाने की खुशी तो मनाने देनी थी।