फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नवरेह: मुस्लिमों ने भी की मां शारिका देवी की पूजा, बोले- कश्मीरी पंडितों के बिना कश्मीर अधूरा

Wed, 14 Apr 2021 08:17 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 14 Apr 2021 08:17 AM IST
सार

कश्मीरी पंडित समुदाय में नवरेह को लेकर सुबह से ही उत्साह देखने को मिला। हरि पर्वत पर मां शारिका के दरबार में पहुंचकर उन्होंने पूजा अर्चना की। सुख-समृद्धि, शांति और सभी के सम्मान की कामना की।

विज्ञापन
jammu and kashmir Kashmiri Pandits performed puja at Sheetal Nath Temple in Kral Khud Srinagar on Navreh Local Muslims also participated in celebrations
मां शारिका देवी के मंदिर में पूजा-अर्चना - फोटो : अमर उजाला/एएनआई
श्रीनगर के नवरेह पर मंगलवार को कश्मीरी पंडितों ने हरि पर्वत पर मां शारिका देवी के मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके साथ ही मुस्लिम तथा अन्य समुदायों के साथ मिलकर अलगाववादियों के गढ़ डाउनटाउन में स्थित शीतलनाथ मंदिर में नवरेह मिलन का आयोजन कर सांप्रदायिक सौहार्द का परिचय दिया। 
jammu and kashmir Kashmiri Pandits performed puja at Sheetal Nath Temple in Kral Khud Srinagar on Navreh Local Muslims also participated in celebrations
मां शारिका देवी के मंदिर में पूजा-अर्चना - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान कश्मीर पंडित समुदाय की घाटी वापसी पर जोर देते हुए कहा गया कि उनके बिना कश्मीर अधूरा है। हम उन्हें अपने दिलों में बसाना चाहते हैं। कश्मीरी पंडित समुदाय में नवरेह को लेकर सुबह से ही उत्साह देखने को मिल रहा था। हरि पर्वत पर मां शारिका के दरबार में पहुंचकर उन्होंने पूजा अर्चना की। 
 
jammu and kashmir Kashmiri Pandits performed puja at Sheetal Nath Temple in Kral Khud Srinagar on Navreh Local Muslims also participated in celebrations
मां शारिका देवी के मंदिर में पूजा-अर्चना - फोटो : अमर उजाला
सुख-समृद्धि, शांति और सभी के सम्मान की कामना की। दोपहर बाद आयोजित नवरेह मिलन में कश्मीरी पंडितों के साथ ही मुस्लिम, सिख, ईसाई समुदाय के लोगों ने मिलकर इस बात पर जोर दिया कि कश्मीरी पंडित समुदाय की घाटी में वापसी होनी चाहिए। ससम्मान उन्हें लाया जाना चाहिए क्योंकि वे हम सभी के भाई है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
jammu and kashmir Kashmiri Pandits performed puja at Sheetal Nath Temple in Kral Khud Srinagar on Navreh Local Muslims also participated in celebrations
मां शारिका देवी के मंदिर में पूजा-अर्चना - फोटो : अमर उजाला
उनके बिना कश्मीर और कश्मीरी संस्कृति की बात बेमानी है। जरूरत इस बात की है कि सभी लोग मिल जुलकर रहें ताकि सांप्रदायिक सौहार्द और आपसी भाईचारा मजबूत हो सके। इस अवसर पर मेयर जुनैद मट्टू, भाजपा महासचिव संगठन अशोक कौल, सीपीआईएम नेता मोहम्मद युसूफ तारिगामी, रिकन्सलिएशन, रिटर्न रिहेब्लिशन ऑफ माइग्रेंट्स के चेयरमैन सतीश महालदार समेत अन्य लोग उपस्थित थे। 
 
विज्ञापन
jammu and kashmir Kashmiri Pandits performed puja at Sheetal Nath Temple in Kral Khud Srinagar on Navreh Local Muslims also participated in celebrations
पूजा-अर्चना करते श्रद्धालु - फोटो : एएनआई
पंडितों की वापसी लायक बना माहौल: अशोक कौल
भाजपा महासचिव अशोक कौल ने कहा कि श्रीनगर के मंदिरों में लंबे समय बाद कश्मीरी पंडितों को पूजा-अर्चना करते देखा गया है। इसके साथ ही आज के दिन से पंडितों की घाटी में वापसी शुरू हो गई है। स्थानीय पंडितों के साथ ही घाटी से बाहर चले गए पंडित भी काफी संख्या में हवन पूजन करते देखे गए। जहां तक सुरक्षा का सवाल है तो घाटी में रहने वाले पंडित अपने को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
कश्मीरी पंडित समुदाय में नवरेह को लेकर सुबह से ही उत्साह देखने को मिला। हरि पर्वत पर मां शारिका के दरबार में पहुंचकर उन्होंने पूजा अर्चना की। सुख-समृद्धि, शांति और सभी के सम्मान की कामना की।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed