फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   religious news

Jammu News: नृसिंह देव मंदिर में नन्हे कंठों से गूंजे गीता के श्लोक

विज्ञापन
religious news
श्री नरसिंह देव मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत गीता के श्लोक पाठ कार्यक्रम में शामिल प्रतिभागी।
- करवांडा तालाब के पास ज्ञान यज्ञ पाठशाला के विद्यार्थियों ने किया गीता का सामूहिक पाठ
विज्ञापन

- संस्कृत, संस्कृति और सनातन मूल्यों से बच्चों को जोड़ने का प्रयास
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। करवांडा तालाब के पास स्थित श्री नृसिंह देव मंदिर में रविवार को ज्ञान यज्ञ पाठशाला के विद्यार्थियों ने अनुशासन और श्रद्धा के साथ श्रीमद्भागवत गीता के श्लोकों का पाठ किया। कार्यक्रम जम्मू यात्री भवन ट्रस्ट के अध्यक्ष पवन कुमार शास्त्री के मार्गदर्शन में हुआ। यह आयोजन बीसी रोड स्थित श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर से जुड़ी साप्ताहिक धार्मिक एवं आध्यात्मिक गतिविधियों के तहत हुआ।

नन्हे विद्यार्थियों ने एकाग्रता और भक्तिभाव से गीता के श्लोकों का सामूहिक पाठ किया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को कम उम्र से ही गीता के उपदेशों, संस्कृत भाषा, भारतीय सांस्कृतिक विरासत और सनातन धर्म के आध्यात्मिक मूल्यों से परिचित कराना है। पवन कुमार शास्त्री ने कहा कि बच्चों को गीता और संस्कृत से जोड़ना उनके नैतिक मूल्यों, अनुशासन और सांस्कृतिक समझ को मजबूत करने में सहायक है। उन्होंने कहा कि ऐसे साप्ताहिक आयोजन युवा पीढ़ी को भारतीय आध्यात्मिक परंपराओं से जोड़ने का माध्यम बन रहे हैं। कार्यक्रम में डॉ. अजय शास्त्री, संस्कृत विद्वान अरुण शास्त्री, गौतम शर्मा, सुखदेव शर्मा, जम्मू यात्री भवन ट्रस्ट की कार्यसमिति के सदस्य तथा करवांडा संस्कृत विश्वविद्यालय के प्रोफेसर समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed