फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जम्मू-कश्मीर: कोरोना की तीसरी लहर को दावत दे रही है ये लापरवाही, देखिए तस्वीरें

Tue, 06 Jul 2021 07:24 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Tue, 06 Jul 2021 07:24 PM IST
विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Every day increasing crowd on the markets and mountains, completely flouting social distance, see photos
kishtwar - फोटो : .

जम्मू-कश्मीर में कोरोना के मामले कम होने के साथ प्रदेश सरकार की तरफ से कोरोना पाबंदियों में ढील देना भी शुरू हो गया है। वहीं अनलॉक के साथ बाजारों और पर्यटन स्थलों पर लोगों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। हर कोई घर से निकलकर पहाड़ों की तरफ निकल रहा है। लोग मास्क पहने बिना और कोरोना के अन्य बचाव के निर्देशों का पालन किए बिना ही पूरी तरह से मनमानी कर रहे हैं। पहली कोविड लहर की तुलना में पांच माह में ही दूसरी लहर ने जम्मू कश्मीर में जमकर तबाही मचाई। प्रतिदिन हजारों कोविड संक्रमित मामले आने के साथ 70 से 80 लोगों की दैनिक जान जाती रही। इन पांच महीनों में ही अब तक 2380 लोगों की कोविड से मौत हो चुकी है जो पिछले 12 माह की तुलना में कई गुणा अधिक थी। सिर पर कोविड महामारी के पड़ने पर समाज में कुछ बदलाव देखा गया, लेकिन संक्रमण का प्रसार कम होने के बाद अब दोबारा पहले जैसे हालात बनने लगे हैं।

Trending Videos
Jammu and Kashmir: Every day increasing crowd on the markets and mountains, completely flouting social distance, see photos
कोरोना में जम्मू-कश्मीर का बाजार - फोटो : संजय कुमार
अनलॉक के बाद गतिविधियां सामान्य होने के साथ लोेग कोविड उपयुक्त व्यवहार का पालन करना भूल रहे हैं। सार्वजनिक स्थलों पर गैर जरूरी भीड़ बढ़ रही है। पिकनिक मनाने के लिए बड़ी संख्या में लोग सामुदायिक स्तर पर इकट्ठे हो रहे हैं। बाजारों में सामाजिक दूरी का पालन नहीं हो रहा है। और सबसे अधिक खतरा मास्क न पहनने वालों से है।
Jammu and Kashmir: Every day increasing crowd on the markets and mountains, completely flouting social distance, see photos
पटनीटॉप - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर के तमाम हिल स्टेशनों पर सैलानियों की जबरदस्त भीड़ देखने को मिल रही है। चाहे फिर पत्नीटॉप हो या फिर कोई अन्य पहाड़ी पर्यटन स्थल। हर जगह एक जैसा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Every day increasing crowd on the markets and mountains, completely flouting social distance, see photos
कोरोना में जम्मू-कश्मीर का बाजार - फोटो : संजय कुमार
हालत यह है कि सड़कों पर बड़ी संख्या में लोग तो नजर आ ही रहे हैं, साथ ही होटल में रूम भी नहीं मिल रहे हैं। इससे पर्यटन उद्योग से जुड़े लोगों के चेहरे पर मुस्कान जरूर है, लेकिन सैलानियों की ये भीड़ कहीं कोरोना को दावत तो नहीं दे रही।
विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Every day increasing crowd on the markets and mountains, completely flouting social distance, see photos
coronavirus in jammu kashmir - फोटो : संजय कुमार
इतनी ज्यादा भीड़ के चलते ये इलाके कोरोना स्प्रेड का बड़ा हॉट स्पॉट बन सकते हैं। साथ ही अगर प्रशासन द्वारा जल्द कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो कोरोना की तीसरी लहर का कहर प्रदेश में जल्द हो सकता है।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: स्मार्ट सिटी के तहत शहर में लगे साइन बोर्डों से हिंदी और डोगरी भाषा गायब
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed