आपने चलते-फिरते बाजारों को तो देखा होगा। क्या आपने पानी पर तैरता बाजार देखा है? अगर नहीं तो हम आपको ले चलते हैं पानी पर तैरती एक सब्जी मंडी में। यह सब्जी मंडी कश्मीर में है। कश्मीर अपनी खूबसूरती के लिए दुनियाभर में जाना जाता है। खूबसूरती ऐसी कि नजर न हटे। ऐसी ही कुछ खूबसूरत है डल झील। झील में लगने वाला बाजार दुनियाभर के लोगों में आकर्षण का केंद्र बना रहता है। डल झील के अंदर एक तैरती हुई सब्जी मंडी भी है जो कि काफी प्रसिद्ध है। आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि डल झील की इस सब्जी मंडी में सब्जियां खरीदने के लिए लोग नाव से आते हैं।
ये नजारा हैरान कर देगा: आपने कभी देखा है तैरता हुआ बाजार? अगर नहीं तो देखिए इस सब्जी मंडी की तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 05 Jul 2021 12:31 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन