फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   J&K: Hindi and Dogri language missing from city sign boards under Smart City

जम्मू-कश्मीर: स्मार्ट सिटी के तहत शहर में लगे साइन बोर्डों से हिंदी और डोगरी भाषा गायब

Tue, 06 Jul 2021 06:33 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Tue, 06 Jul 2021 06:33 PM IST
सार

दोनों भाषाओं का राजभाषा का दर्जा मिलने के बाद इंग्लिश के वर्चस्व बरकरार। 

विज्ञापन
J&K: Hindi and Dogri language missing from city sign boards under Smart City
जम्मू शहर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में डोगरी और हिंदी को राजभाषा का दर्जा मिलने के बाद भी इंग्लिश भाषा का वर्चस्व बरकरार है। जम्मू शहर में स्मार्ट सिटी के तहत लगाए गए साइन बोर्ड में सिर्फ अंग्रेजी भाषा में ही जानकारी दी गई है। जबकि हिंदी और डोगरी इसमें गायब है, जबकि जम्मू शहर में अधिकांश लोग हिंदी और डोगरी भाषा का उपयोग बोलचाल के साथ लिखने और पढ़ने में करते हैं।

विज्ञापन


किसी भी शहर में साइन बोर्ड लगाने का उद्देश्य स्थानीय लोगों के साथ पर्यटकों को शहर के मुख्य रास्तों से जुड़ी जानकारी देना होता है। पंजाब, दिल्ली, राजस्थान सहित अन्य राज्यों में सार्वजनिक स्थानों पर लगाए गए साइन बोर्ड पर लिखी जानकारी इंग्लिश के साथ-साथ हिंदी और उस प्रदेश की आधिकारिक भाषा में होती है, लेकिन जम्मू शहर में करोड़ों की लागत से लगाए इन साइन बोर्ड पर लिखी जानकारी सिर्फ अंग्रेजी में ही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- ईडी की कार्रवाई को महबूबा ने दिया सियासी रंग: मां को भेजा गया समन तो सरकार पर लगा दिया गंभीर आरोप   
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं कश्मीर संभाग में अंग्रेजी के साथ-साथ उर्दू भाषा में भी जानकारी लिखी है। जम्मू संभाग में विशेष कर जम्मू जिले में अधिकांश आबादी हिंदी और डोगरी भाषा का उपयोग करती है। प्रशासन को इन साइन बोर्ड पर लिखी जानकारी को अंग्रेजी के साथ-साथ डोगरी और हिंदी में भी लिखवानी चाहिए थी। शहर के स्थानीय लोगों का भी कहना है कि साइन बोर्ड पर अंग्रेजी के साथ-साथ हिंदी और डोगरी भाषा का भी उपयोग हाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed