जम्मू-कश्मीर की पहली फिल्म नीति की घोषणा करते हुए उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने पूरी दुनिया के विश्व समुदाय के फिल्म निर्माताओं को जम्मू-कश्मीर आने का न्योता दिया है। कहा कि दुनिया भर के फिल्म निर्माता यहां आकर जम्मू-कश्मीर की सुंदरता को कैद कर सकते हैं। इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर सरकार की ओर से दी जा रही वित्तीय प्रोत्साहन व विश्व स्तरीय सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं। एसकेआईसीसी श्रीनगर में वीरवार को आयोजित कार्यक्रम में उप राज्यपाल सिन्हा ने कहा कि प्रदेश की नीति देश की सबसे अच्छी फिल्म नीतियों में शामिल है। इससे जम्मू-कश्मीर को मनोरंजन उद्योग के लिए सबसे बेहतरीन डेस्टिनेशन के रूप में बदलने में सहायता मिलेगी। साथ ही फिल्म शूटिंग के स्वर्णिम युग की वापसी होगी। कहा कि सरकार ने अनापत्ति के लिए सिंगल विंडो की व्यवस्था की है ताकि फिल्म निर्माताओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके साथ ही उपकरण, लोकेशन तथा प्रतिभाओं की डायरेक्ट्री भी तैयार की है जिससे लोकेशन तथा प्रतिभाओं के चयन के लिए निर्माताओं को दिक्कतें पेश नहीं आएंगी। नई नीति से स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी प्रतिभा के प्रदर्शन का मौका मिलेगा। साथ ही उन्हें आजीविका के अवसर भी मिलेंगे।
जम्मू-कश्मीर: बॉलीवुड को वादियों में वापस खींचने की कोशिश, प्रदेश में नई फिल्म नीति लागू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Thu, 05 Aug 2021 10:12 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन