{"_id":"5bddff09bdec2269637c238b","slug":"jammu-and-kashmir-approx-two-hundred-passengers-rescued-from-heavy-snow-fall","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"J&K: भारी बारिश और बर्फबारी से कटा घाटी का देश से संपर्क, सेना ने किया 340 लोगों का रेस्क्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: भारी बारिश और बर्फबारी से कटा घाटी का देश से संपर्क, सेना ने किया 340 लोगों का रेस्क्यू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 04 Nov 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
snowfall
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासत में शनिवार को भारी बारिश और बर्फबारी आफत लेकर आई। बर्फबारी के चलते सैकड़ों लोग जवाहर टनल और पीर की गली में फंस गए। पुलिस और सेना ने रेस्क्यू कर दो सौ को जवाहर टनल और 140 लोगों को मुगल रोड से निकाला। भारी बर्फ बारी से कश्मीर घाटी का देश के अन्य हिस्सों से संपर्क कट गया है। श्रीनगर में शनिवार को सीजन की पहली बर्फबारी के बाद सात उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। मुगल रोड तीसरे दिन भी बंद रहा। जम्मू में भी शाम को बिजली चमकने के साथ झमाझम बारिश भी हुई। तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है।
snowfall
- फोटो : ANI
गुलमर्ग, सोनमर्ग, पहलगाम में भी बर्फबारी
विश्वविख्यात पर्यटक स्थल गुलमर्ग, पहलगाम, सोनामर्ग, पीर की गली, साधना टाप, जोजिला, राजदान पास में बर्फबारी हुई। मुगलरोड पर ढाई फुट तक बर्फ जम गई है। बांदीपोरा जिले के गुरेज में बर्फ हटाने के लिए कर्मचारियों को लगाया गया है। घाटी के पर्वतीय इलाकों में हिमस्खलन की भी खबरें हैं।

कटड़ा और उड़ी में दो की मौत
बिजली गिरने से जिला रियासी के कुन दरोयां गांव (कटड़ा) में फारूक अहमद (50) की मौत हो गई। उनकी बेटी राफिया और चाचा अब्दुल्ला गंभीर रूप से झुलस गए। वही उड़ी में भी एक व्यक्ति की मौत हो गई। कठुआ जिले की बिलावर तहसील में एक महिला बिजली गिरने से झुलस गई।

ये उड़ानें हुईं रद्द
श्रीनगर एयरपोर्ट में बर्फबारी और खराब मौसम के चलते गो एयर की फ्लाइटें जी8-213, जी8-912, जी8-287, जी8-224, जी8-697 और इंडिगो की 6ई-478 व 6ई-269 फ्लाइट रद्द रहीं।
श्रीनगर एयरपोर्ट में बर्फबारी और खराब मौसम के चलते गो एयर की फ्लाइटें जी8-213, जी8-912, जी8-287, जी8-224, जी8-697 और इंडिगो की 6ई-478 व 6ई-269 फ्लाइट रद्द रहीं।
विज्ञापन
snowfall
- फोटो : अमर उजाला
श्रीनगर में दस साल बाद नवंबर में बर्फबारी
मौसम विभाग के अनुसार वर्ष 2009 के बाद यह पहला मौका है जब श्रीनगर शहर में दस साल बाद नवंबर में बर्फबारी हुई है। इससे पहले 2008 व 2004 में ही नवंबर में शहर में बर्फबारी हुई थी।
मौसम विभाग के अनुसार वर्ष 2009 के बाद यह पहला मौका है जब श्रीनगर शहर में दस साल बाद नवंबर में बर्फबारी हुई है। इससे पहले 2008 व 2004 में ही नवंबर में शहर में बर्फबारी हुई थी।