{"_id":"66597ecc58193db61b08fdc6","slug":"jammu-akhnoor-bus-accident-news-bodies-taken-out-from-150-feet-depth-by-crane-bal-krishna-lost-his-family-2024-05-31","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Jammu Accident: 150 फुट गहराई से क्रेन से निकाले शव, बाल कृष्ण ने खो दिया परिवार, पिता का शव देख टूटी सावित्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Accident: 150 फुट गहराई से क्रेन से निकाले शव, बाल कृष्ण ने खो दिया परिवार, पिता का शव देख टूटी सावित्री
Fri, 31 May 2024 02:36 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 31 May 2024 02:36 PM IST
विज्ञापन
Jammu Akhnoor Bus Accident
- फोटो : अमर उजाला
जम्मू-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग पर अखनूर के चूंगी मोड़ क्षेत्र में सड़क हादसा इतना दर्दनाक था कि शवों को गहरी खाई से ऊपर लाने के लिए क्रेन का इस्तेमाल करना पड़ा। इस सड़क हादसे में 22 लोगों की मौत हुई हैं। ऐसे में शवों को गहरी खाई से ऊपर सड़क पर लेने बचाव में लोगों के लिए बड़ी चुनौती थी। ऐसे में शवों को खाई से ऊपर लाने के लिए क्रेन का इस्तेमाल किया गया। इसमें क्रेन के आगे एक बॉक्स नुमा लोहा का जंगला लगाया जो चारों तरफ से बंद था। उसमें रखकर एक समय पर दो तीन शवों को ऊपर लाया गया।
Akhnoor Bus Accident
- फोटो : पीटीआई
जंगला नूमा इस बॉक्स को क्रेन के ऊपरी हिस्से चारों तरफ अच्छे से बांधा गया था। इसके बाद क्रेन की मदद से उसे नीचे उतरा फिर उसमें शवों को रखकर ऊपर लाया गया। बचनाव में बड़े-बड़े रस्सों का भी इस्तेमाल किया गया, जिनकी मदद से एसडीआरएफ और पुलिस जवान गहरे खाई में उतरे।
Akhnoor Bus Accident
- फोटो : पीटीआई
बचाव अभियान स्थानीय लोगों का भी अहम योगदान रहा।जिस स्थान से बच नीचे खाई में गिरी वहां से नीचे खाई पैदल जाना काफी कठिन है। इसके लिए अधिकारियों ने क्रेन में बॉक्स लगाकर शवों को ऊपर लाने का फैसला लिया। इसके बाद शव को एम्बुलेंस से जीएमसी जम्मू लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Akhnoor Bus Accident
- फोटो : पीटीआई
घटना स्थल पर अफरा- तफरी का माहौल था। स्थानीय लोगों का कहना था की जिस स्थान पर सड़क हादसा वहां सड़क हादसा होने की संभावना सिर्फ चालक की गलती से हो सकता है। बस चालक मोड़ काटने की बजाय सीधे आगे चला गया, जिसके कारण बसे गहरी खाई में जा गिरी।
विज्ञापन
बाल कृष्ण शास्त्री व उनकी बेटी अनुप्रिया
- फोटो : संवाद
बाल कृष्ण ने हादसे में खो दिया परिवार
मथुरा जिले के न्याय गांव के रहने वाले बाल कृष्ण शास्त्री ने बताया कि उनके परिवार के छह सदस्य उत्तर प्रदेश से जम्मू कश्मीर में शिवखोड़ी और मां वैष्णो देवी के दर्शन करने निकले थे। इस भयंकर सड़क हादसे में उन्होंने अपने भाई व उसके पूरे परिवार को खो दिया।
मथुरा जिले के न्याय गांव के रहने वाले बाल कृष्ण शास्त्री ने बताया कि उनके परिवार के छह सदस्य उत्तर प्रदेश से जम्मू कश्मीर में शिवखोड़ी और मां वैष्णो देवी के दर्शन करने निकले थे। इस भयंकर सड़क हादसे में उन्होंने अपने भाई व उसके पूरे परिवार को खो दिया।