मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला का संबोधन
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मेधावी छात्रों को प्रेरित करते हुए अपने अनुभव साझा किए और उन्हें जीवन में कभी भी हिम्मत न हारने की सलाह दी। उन्होंने अपनी चुनावी हार और फिर विधानसभा चुनाव जीतने का उदाहरण दिया, जिससे छात्रों को संघर्ष के महत्व का एहसास हुआ।
2 of 9
अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह 2024
- फोटो : अभिषेक बड़ू
सम्मानित छात्रों के अभिभावकों की खुशी
समारोह में उपस्थित अभिभावकों ने अपने बच्चों के मेडल मिलने पर गर्व महसूस किया। कई अभिभावकों ने बताया कि वे दूर-दराज से अपने बच्चों की सफलता के इस पल को देखने के लिए पहुंचे थे, और बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
3 of 9
अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह 2024
- फोटो : अभिषेक बड़ू
सेल्फी पॉइंट पर बच्चों और अभिभावकों ने फोटो खिंचवाए
समारोह स्थल पर एक खास सेल्फी पॉइंट बना था, जहां छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों ने अपने खुशी के लम्हों को कैमरे में कैद किया। यह सेल्फी पॉइंट समारोह का आकर्षण बन गया।
4 of 9
अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह 2024
- फोटो : अभिषेक बड़ू
सीएम के साथ सेल्फी
मुख्यमंत्री ने छात्रों की हर ख्वाहिश पूरी की, जिसमें एक-एक छात्र से हाथ मिलाना और उनके साथ सेल्फी लेना शामिल था। उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए उनके भविष्य के लक्ष्यों के बारे में भी बातचीत की।
5 of 9
अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह 2024
- फोटो : निखिल मेहता
बच्चों की सफलता पर भावुक अभिभावक
कुछ अभिभावकों ने मंच पर अपने बच्चों का मेडल लेते समय भावुक होकर उन्हें आशीर्वाद दिया। एक बुजुर्ग महिला ने मुख्यमंत्री का हाथ पकड़कर उनका आभार जताया।