साल 1965 की भारत पाक लड़ाई कई रोचक कहानियां है लेकिन राजस्थान के रहने वाले कैप्टन अयूब खान भी ऐसी ही एक कहानी के हीरों हैं। इस युद्ध में उन्होंने पाकिस्तानी सेना का बहादुरी के साथ मुकाबला करते हुए उनके हौसले पस्त कर दिए थे।
भारत-पाक की 1965 की जंग में पाकिस्तानी सेना ने जनरल अयूब के नेतृत्व में ये युद्ध लड़ा था। संयोग से इस युद्ध में एक अयूब भारतीय सेना की ओर से भी लड़ रहा था।
इस युद्ध में भारत के अयूब खान ने अपना अदम्य साहस दिखाया और पाक के चार टैंको को उड़ा कर उन्हें बुरी तरह से पस्त कर दिया। उनके इस बहादुरी के कारण पाक सेना नाकों चने चबाने को मजबूर हो गई।
इस युद्ध में पाक जनरल अयूब ने भी उनके हौसलों के आगे घुटने टेंक दिए थे। उनकी बहादुरी के चर्चे न केवल भारत बल्कि पाकिस्तान में भी होते हैं। लड़ाई के बाद ही वो इंडियन अयूब के नाम से मशहूर हो गए।
इस लड़ाई में अपना अदम्य साहस प्रस्तुत करने के लिए तत्कालीन राष्ट्रपति ने उन्हें वीर चक्र से भी नवाजा था। 15 सितम्बर साल 2016 में हार्ट अटैक से इस वीर ने सदा सदा के लिए आखें मूंद ली।