पंजाब में पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हथियार उतारने और जैश-ए-मोहम्मद की धमकियों के बाद श्रीनगर के महत्वपूर्ण इलाकों और आसपास सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है। शहर के आसपास नए बंकर भी बनाए गए हैं। पुलिस कर्मियों को जम्मू क्षेत्र के संभावित घुसपैठ वाले इलाकों में सुरक्षा चौकियों की संख्या बढ़ाने और रात के समय गश्त तेज करने के भी निर्देश दिए गए हैं।
2 of 8
हाल-ए-कश्मीर
- फोटो : बासित जरगर
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, सैन्य शिविरों, पुलिस स्टेशनों, अस्पतालों और श्रीनगर हवाई अड्डे के अलावा विशेष रूप से उन स्थानों, जहां पूर्व में आतंकी हमले हो चुके हैं, उनके आसपास बंकर बढ़ा दिए गए हैं। यह कार्रवाई राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के दौरे में दो दिन लगातार चली बैठकों के बाद की गई है।
3 of 8
हाल-ए-कश्मीर
- फोटो : बासित जरगर
बैठकों में आशंका जताई गई थी कि पाकिस्तान समर्थक आतंकी संगठन सनसनीखेज वारदातों को अंजाम दे सकते हैं। सुरक्षा एजेंसियों को खुफिया रिपोर्ट मिली हैं कि आतंकी घाटी के साथ-साथ श्रीनगर के कुछ हिस्सों में खुलेआम घूम रहे हैं। इसके बाद नए बंकर ऐसे स्थानों पर बनाए गए हैं, जहां से शहर में प्रवेश व निकासी करने वालों पर नजर रखी जा सके।
4 of 8
हाल-ए-कश्मीर
- फोटो : बासित जरगर
संवेदनशील प्रतिष्ठानों की सुरक्षा में तैनात जवानों को हाई अलर्ट पर रखा गया है तथा चौबीस घंटे सतर्कता बरतने को कहा गया है। अर्द्ध सैनिक बलों बीएसएफ और सीआरपीएफ के शिविरों के आसपास सुरक्षा विशेष रूप से बढ़ाई गई है।
5 of 8
हाल-ए-कश्मीर
- फोटो : बासित जरगर
श्रीनगर समेत घाटी के कुछ हिस्सों में शुक्रवार को ऐतिहातन धारा 144 सीआरपीसी के तहत प्रतिबंध लगाए गए। अधिकारियों ने लाल चौक के सिटी सेंटर के वाणिज्यिक सेंटर के सभी प्रवेश और निकास द्वारों को बैरीकेड्स और कटीले तार लगाकर सील कर दिया।